सवाई माधोपुर में बजट घोषणाओं एवं विभागीय योजनाओं की क्रियान्विति की समीक्षा के लिए 21 जुलाई को कलक्ट्रेट सभागार में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी। यह समीक्षा बैठक अपरान्ह 3 बजे सम्भागीय आयुक्त भरतपुर नलिनी कठोतिया की अध्यक्षता में होगी।

बैठक में बजट घोषणाओं एवं विभागी योजनाओं की क्रियान्विति की प्रगति की समीक्षा की जाएगी। इस दौरान संबंधित विभागों से आवश्यक सूचनाओं के आधार पर योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति पर चर्चा की जाएगी।

अतिरिक्त जिला कलक्टर संजय शर्मा ने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे निर्धारित समय पर बैठक में आवश्यक सूचनाओं के साथ अनिवार्य रूप से उपस्थित रहें। यह बैठक विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा और बजट घोषणाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के उद्देश्य से आयोजित की जा रही है।

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur

नाम: हरक चंद जैन

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: सवाई माधोपुर (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): जनहित के मुद्दे और स्थानीय समाचार (सवाई माधोपुर)

परिचय

हरक चंद जैन राजस्थान के सवाई माधोपुर क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह मुख्य रूप से सवाई माधोपुर जिले के स्थानीय समाचारों और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

हरक चंद जैन को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में 45 वर्षों का लंबा और व्यापक अनुभव है। अपने इस दीर्घकालिक करियर के दौरान वह कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों से जुड़े रहे हैं:

  • दैनिक प्रातःकाल: पिछले 6 वर्षों से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' के साथ जुड़कर कार्यरत हैं।
  • अन्य समाचार पत्र: इसके पूर्व उन्होंने धर्म दिवाकर, देश की धरती, जननायक, नवज्योति, नवभारत टाइम्स और महका भारत जैसे विभिन्न समाचार पत्रों के लिए पत्रकारिता की है।

Next Story