सवाई माधोपुर: विकसित भारत-जन सेवा अभियान के तहत 17 सितंबर को लगेंगे रक्तदान शिविर
जिले के 7 स्थानों पर आयोजित होने वाले इन शिविरों में सरकारी और निजी अस्पतालों सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों की सहभागिता रहेगी।

सवाई माधोपुर, 16 सितम्बर। विकसित भारत-जन सेवा अभियान के तहत जिले में 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। अभियान के अंतर्गत चिकित्सा विभाग की ओर से जिले के विभिन्न चिकित्सालयों पर रक्तदान शिविर आयोजित किए जाएंगे। 17 सितम्बर 2026 को जिले में सात स्थानों पर रक्तदान शिविर लगाए जाएंगे।
इन शिविरों का आयोजन जिला अस्पताल सवाई माधोपुर, जिला अस्पताल गंगापुर सिटी, रिया हॉस्पिटल गंगापुरसिटी, सी पी हॉस्पिटल गंगापुर सिटी, वर्धमान हॉस्पिटल गंगापुरसिटी, रणथम्भोर ब्लड सेंटर सवाई माधोपुर और रिद्धि सिद्धि ब्लड सेंटर वर्धमान हॉस्पिटल में किया जाएगा।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अनिल कुमार जेमिनी ने बताया कि शिविरों में चिकित्सा संस्थान के चिकित्सक, नर्सिंग स्टॉफ, एएनएम, 104, 108 एम्बुलेंस के वाहन चालक व स्टॉफ तथा स्वयंसेवी संस्थानों और आमजन द्वारा रक्तदान किया जाएगा। रक्तदान निदेशालय के निर्देशानुसार जिला अस्पतालों, निजी ब्लड बैंकों, युवा समूहों, सामाजिक संगठनों, महाविद्यालयों एवं अन्य संस्थाओं की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी।
उन्होंने बताया कि खण्ड स्तर पर भी स्वैच्छिक रक्तदान शिविरों का आयोजन कर अधिकतम जन सहभागिता सुनिश्चित करने के प्रयास किए जाएंगे। अभियान के तहत रक्तदान के लिए विभिन्न संस्थाओं और आमजन की भागीदारी पर जोर दिया जा रहा है।
आमजन से अपील की गई है कि वे इस पुनीत कार्य का हिस्सा बनकर रक्तदान करें और अपना सहयोग अवश्य दें। साथ ही माई जी ओ वी डॉट इन पर जाकर शपथ लेने की अपील भी की गई है। विकसित भारत-जन सेवा अभियान के दौरान आयोजित होने वाले ये रक्तदान शिविर जनसहभागिता के माध्यम से रक्तदान को बढ़ावा देने की दिशा में आयोजित किए जाएंगे।

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur
नाम: हरक चंद जैन
वर्तमान पद: रिपोर्टर
कार्यक्षेत्र: सवाई माधोपुर (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): जनहित के मुद्दे और स्थानीय समाचार (सवाई माधोपुर)
परिचय
हरक चंद जैन राजस्थान के सवाई माधोपुर क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह मुख्य रूप से सवाई माधोपुर जिले के स्थानीय समाचारों और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
हरक चंद जैन को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में 45 वर्षों का लंबा और व्यापक अनुभव है। अपने इस दीर्घकालिक करियर के दौरान वह कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों से जुड़े रहे हैं:
- दैनिक प्रातःकाल: पिछले 6 वर्षों से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' के साथ जुड़कर कार्यरत हैं।
- अन्य समाचार पत्र: इसके पूर्व उन्होंने धर्म दिवाकर, देश की धरती, जननायक, नवज्योति, नवभारत टाइम्स और महका भारत जैसे विभिन्न समाचार पत्रों के लिए पत्रकारिता की है।
