सवाई माधोपुर: भाजपा जिला कार्यशाला में मंडल प्रशिक्षण की कार्ययोजना तय
जिलाध्यक्ष मानसिंह गुर्जर की अध्यक्षता में आयोजित कार्यशाला में जिले के 17 मंडलों के लिए दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविरों की रूपरेखा और तिथियां निर्धारित की गई।

सवाई माधोपुर के हरिओम इको गार्डन में आयोजित भाजपा जिला कार्यशाला के दौरान उपस्थित जिलाध्यक्ष मानसिंह गुर्जर, प्रदेश मंत्री नारायण मीणा और अन्य पदाधिकारी।
सवाई माधोपुर, दिनांक 09 मार्च 2026 | भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय योजना के अनुसार तय पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान की जिला कार्यशाला का आयोजन आज हरिओम इको गार्डन सर्किट हाउस रोड पर जिलाध्यक्ष मानसिंह गुर्जर की अध्यक्षता में किया गया। भाजपा जिला प्रवक्ता सुरेन्द्र शर्मा ने बताया कि प्रशिक्षण महाअभियान की कार्यशाला का शुभारंभ भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर हुआ। कार्यशाला मे मंडल स्तर पर होने वाले प्रशिक्षण शिविरों की तिथि एवं कार्ययोजना तैयार की गई।
संगठन की मजबूती और डिजिटल उपस्थिति पर जोर
कार्यशाला के शुभारंभ पर जिलाध्यक्ष मानसिंह गुर्जर ने उपस्थित प्रशिक्षणार्थियों को महाअभियान की पूरी जानकारी दी। जिलाध्यक्ष ने कहा कि "पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान पार्टी के प्रमुख कार्यक्रमों में से एक है, इस महाअभियान के माध्यम से पार्टी का उदेश्य है कि नीचे स्तर तक संगठन और अधिक मजबूत हो और कार्यकर्ता का विकास हो।" उन्होंने आगे कहा कि देश की पहली राजनैतिक पार्टी है जिसमें प्रत्येक कार्यकर्ता की डिजिटल उपस्थिति होती है, इस महाअभियान के तहत जिले के 17 मंडलों पर दो दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित होंगे जिनमें जिले से 14 प्रशिक्षित कार्यकर्ता मंडल और शक्ति केंद्र स्तर पर आयोजित सात सत्र में उपस्थित पदाधिकारियों को प्रशिक्षण देंगे।
भाजपा की विकास यात्रा और कार्यकर्ताओं का समर्पण
कार्यशाला को मुख्य वक्ता भाजपा प्रदेश मंत्री नारायण मीणा ने भी संबोधित किया। उन्होंने कहा कि "भाजपा ने 6 अप्रैल 1980 से अपनी राजनीतिक यात्रा प्रारंभ कि और आज विश्व की राजनीतिक पार्टी बन गई। भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी की रीति नीति के साथ साथ देश की सेवा के लिए भी हमेशा अग्रणी भूमिका निभाई है, इसी का परिणाम है कि हमारी पार्टी के देश में करोड़ों कार्यकर्ता है जो निस्वार्थ भाव से पार्टी में कार्य कर रहे है।" प्रशिक्षण महाअभियान में आयोजित होने वाले आवासीय प्रशिक्षणों में रचनात्मक कार्य भी कार्यकर्ताओं को सिखाए जाएंगे और दीनदयाल उपाध्याय की जीवनी के बारे में अवगत करवाया जाएगा।
कार्यशाला में अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं की गरिमामयी उपस्थिति
कार्यशाला मे मुख्य वक्ता के रूप में भाजपा प्रदेश मंत्री नारायण मीणा एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला संगठन सहप्रभारी शेरसिंह मीणा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रेमप्रकाश शर्मा, केदारलाल मीणा, पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेशचंद जैन, बजरंगलाल जाट, राष्ट्रीय परिषद सदस्य ओमप्रकाश डांगोरिया, जिला महामंत्री विनोद अटल, बाबूलाल मीणा उपस्थित रहे। इस दौरान कार्यशाला में पूर्व जिला प्रमुख पृथ्वीराज मीणा, गंगापुर सिटी प्रधान मंजू गुर्जर, जिला उपाध्यक्ष हरिओम गर्ग, सत्यनारायण धाकड़, लालचंद गौतम, मीरा सैनी, उदयसिंह गुर्जर, दीपक सिंघल, महेन्द्र दीक्षित, जिला मंत्री हरफूल मरमट, जिला प्रवक्ता सुरेन्द्र शर्मा, जिला कोषाध्यक्ष दीनदयाल अग्रवाल, जिला कार्यालय मंत्री मुकेश शर्मा, जिला सोशल मीडिया सहसंयोजक मेहनाज पटेल, मंडल अध्यक्ष अशोकराज मीणा, कपिल जैन, श्रीचंद सैनी, रितेश भारद्वाज, रामराज मीणा, शंकर नरूका, हनुमत दीक्षित, शंकर पोसवाल, मिथलेश व्यास, पुखराज गुर्जर, सुनीता वैष्णव, पूर्व पार्षद ओमी कटारिया, मंडल महामंत्री केशव शर्मा, भगवान सैनी, राजेन्द्र गुर्जर, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष मुरली गौतम, महिला मोर्चा से संतोष मथुरिया, कृष्णा गुप्ता, सुमन कंवर, मीरा मीणा, मीडिया सहप्रभारी धनेश शर्मा, ओमप्रकाश शर्मा, हरचरण सिंह, रामपाल बालोत, सीताराम शुक्ला आदि भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यशाला मे मंच संचालन जिला महामंत्री विनोद अटल ने किया।

Pratahkal Bureau
प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
