भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय योजना के अंतर्गत संचालित पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान-2026 के क्रम में आज सवाई माधोपुर ग्रामीण मंडल का दो दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण वर्ग ग्राम पढ़ाना में अत्यंत उत्साह के साथ आयोजित किया गया। जिला प्रवक्ता सुरेंद्र शर्मा द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, इस भव्य आयोजन के प्रथम दिन का शुभारंभ भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। उद्घाटन सत्र में राजस्थान सरकार के कैबिनेट मंत्री एवं सवाई माधोपुर विधायक डॉ. किरोड़ीलाल मीणा मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष मानसिंह गुर्जर ने की।

ग्रामीण मंडल अध्यक्ष अशोकराज मीणा ने बताया कि उद्घाटन सत्र के पश्चात कुल चार महत्वपूर्ण प्रशिक्षण सत्र आयोजित किए गए, जिनमें विभिन्न वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं को संगठन की बारीकियों से अवगत कराया। इस अवसर पर मंच पर पूर्व विधायक हंसराज शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष छगनलाल माहुर, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रेमप्रकाश शर्मा, सुरेशचंद जैन, बजरंगलाल जाट, जिला महामंत्री विनोद अटल, जिला प्रमुख पृथ्वीराज मीणा, ग्रामीण मंडल प्रभारी सुरेंद्र शर्मा, पूर्व प्रधान मीरा सैनी, पूर्व जिला मंत्री जम्मूकुमार जैन, जिला उपाध्यक्ष पंडित लालचंद गौतम, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष दीपक मीणा एवं पूर्व सभापति राजेश गोयल जैसे वरिष्ठ नेता आसीन रहे।

कैबिनेट मंत्री डॉ. किरोड़ीलाल मीणा ने 'बूथ प्रबंधन' एवं 'मन की बात' जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करते हुए संगठन की अद्वितीय विशेषताओं पर प्रकाश डाला। इसी क्रम में जिलाध्यक्ष मानसिंह गुर्जर ने पार्टी की विचारधारा और वैचारिक अधिष्ठान पर गहन चर्चा की, जबकि प्रदेश उपाध्यक्ष छगनलाल माहुर ने पार्टी की कार्य पद्धति एवं कार्य विस्तार के माध्यम से संगठन को सुदृढ़ करने के गुर सिखाए। इस प्रशिक्षण वर्ग में मंडल के सैकड़ों कार्यकर्ताओं, बूथ अध्यक्षों और शक्ति केंद्र संयोजकों ने अपनी सक्रिय भागीदारी दर्ज कराई।

युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष मुरली गौतम द्वारा संचालित इस कार्यक्रम में पढ़ाना सरपंच जगदीश प्रसाद मीणा, सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक घनश्याम मीणा, पूर्व सरपंच बाडोलास कजोड़मल मीणा, पंडित बुद्धिप्रकाश गौतम, हाबूलाल मीणा, प्रेमराज मीणा, रामखिलाड़ी मीणा, संजय शर्मा, चेतना मीणा, मीरा मीणा, वर्षा मीणा, शकुंतला मीणा, सावित्री मीणा सहित अनेक पदाधिकारी व ग्रामवासी उपस्थित रहे। दो दिवसीय इस आवासीय प्रशिक्षण वर्ग का समापन कल 30 मार्च को होगा, जिसमें अन्य वक्ता विभिन्न विषयों पर मार्गदर्शन देंगे। प्रथम दिन का समापन राष्ट्रगान और सामूहिक भोज के साथ हुआ, जहाँ मंडल अध्यक्ष अशोकराज मीणा ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur

नाम: हरक चंद जैन

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: सवाई माधोपुर (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): जनहित के मुद्दे और स्थानीय समाचार (सवाई माधोपुर)

परिचय

हरक चंद जैन राजस्थान के सवाई माधोपुर क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह मुख्य रूप से सवाई माधोपुर जिले के स्थानीय समाचारों और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

हरक चंद जैन को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में 45 वर्षों का लंबा और व्यापक अनुभव है। अपने इस दीर्घकालिक करियर के दौरान वह कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों से जुड़े रहे हैं:

  • दैनिक प्रातःकाल: पिछले 6 वर्षों से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' के साथ जुड़कर कार्यरत हैं।
  • अन्य समाचार पत्र: इसके पूर्व उन्होंने धर्म दिवाकर, देश की धरती, जननायक, नवज्योति, नवभारत टाइम्स और महका भारत जैसे विभिन्न समाचार पत्रों के लिए पत्रकारिता की है।

Next Story