जिला प्रभारी मंत्री गौतम दक और जिलाध्यक्ष मानसिंह गुर्जर ने ली भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक
सवाई माधोपुर में जिला प्रभारी मंत्री गौतम दक और भाजपा जिलाध्यक्ष मानसिंह गुर्जर ने कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर संगठनात्मक कार्यों, नगर निकाय-पंचायतराज चुनाव, विकास कार्यों और आगामी तिरंगा यात्रा की तैयारियों पर चर्चा की।

तस्वीर में सवाई माधोपुर स्थित भाजपा कार्यालय में सहकारिता मंत्री गौतम कुमार दक माइक पर बोलते हुए नजर आ रहे हैं, जबकि मंच पर अन्य पदाधिकारी और आगे बैठे कार्यकर्ता उन्हें सुन रहे हैं।
सवाई माधोपुर में 9 अगस्त 2026 को राजस्थान सरकार के सहकारिता मंत्री एवं जिला प्रभारी मंत्री गौतम कुमार दक और भाजपा जिलाध्यक्ष मानसिंह गुर्जर ने भाजपा जिला कार्यालय में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं की बैठक ली। बैठक में आगामी संगठनात्मक कार्यों के साथ नगर निकाय एवं पंचायतराज चुनाव की तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।
भाजपा जिला प्रवक्ता सुरेन्द्र शर्मा ने बताया कि जिलाध्यक्ष मानसिंह गुर्जर ने कार्यकर्ताओं से चुनाव के लिए तैयार रहने और बूथ स्तर तक पार्टी कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने का आह्वान किया। उन्होंने संगठन की तैयारियों को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं को सक्रिय भूमिका निभाने के निर्देश दिए।
जिला प्रभारी मंत्री गौतम कुमार दक ने भाजपा सरकार द्वारा करवाए गए विकास कार्यों को आमजन के बीच पहुंचाकर चुनावी मैदान में उतरने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में अनेक विकास कार्य हुए हैं। प्रभारी मंत्री ने मंडल स्तर से इन विकास कार्यों की सूची तैयार कर उन्हें जनता तक पहुंचाने का आह्वान किया।
बैठक में संत रविदास महाराज की 650वीं जयंती के अवसर पर आयोजित समरसता संकल्प रथ कलश यात्रा के अगले दिन जिले में आगमन पर भव्य अभिनंदन और मुख्य बाजार में शोभायात्रा आयोजित करने को लेकर भी चर्चा हुई। इसके साथ ही 14 अगस्त को नगर परिषद क्षेत्र सवाई माधोपुर में होने वाली विशाल तिरंगा यात्रा की तैयारियों पर भी विस्तृत विचार-विमर्श किया गया।
बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेशचंद जैन, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रेमप्रकाश शर्मा, जिला महामंत्री जगदीश अग्रवाल, विनोद अटल, प्रधान मंजू गुर्जर, जिला उपाध्यक्ष सत्यनारायण धाकड़, उदयसिंह गुर्जर, बौंली मंडल अध्यक्ष हनुमत दीक्षित, पूर्व जिला प्रमुख पृथ्वीराज मीणा, जिला कोषाध्यक्ष दीनदयाल अग्रवाल, जिला मंत्री गंगाशंकर गौतम, जिला प्रवक्ता हरिओम पटेल, महेंद्र दीक्षित, मुकेश शर्मा, सतीश शर्मा, हरचरण सिंह, संतोष मथुरिया, सावित्री शर्मा, कृष्णा गुप्ता सहित अन्य भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur
नाम: हरक चंद जैन
वर्तमान पद: रिपोर्टर
कार्यक्षेत्र: सवाई माधोपुर (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): जनहित के मुद्दे और स्थानीय समाचार (सवाई माधोपुर)
परिचय
हरक चंद जैन राजस्थान के सवाई माधोपुर क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह मुख्य रूप से सवाई माधोपुर जिले के स्थानीय समाचारों और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
हरक चंद जैन को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में 45 वर्षों का लंबा और व्यापक अनुभव है। अपने इस दीर्घकालिक करियर के दौरान वह कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों से जुड़े रहे हैं:
- दैनिक प्रातःकाल: पिछले 6 वर्षों से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' के साथ जुड़कर कार्यरत हैं।
- अन्य समाचार पत्र: इसके पूर्व उन्होंने धर्म दिवाकर, देश की धरती, जननायक, नवज्योति, नवभारत टाइम्स और महका भारत जैसे विभिन्न समाचार पत्रों के लिए पत्रकारिता की है।
