सवाई माधोपुर, 23 जुलाई 2026। भारतीय जनता पार्टी जिला सवाई माधोपुर की संगठनात्मक मासिक बैठक गुरुवार को जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष मानसिंह गुर्जर के निर्देशन में आयोजित की गई। बैठक में आगामी संगठनात्मक कार्यों, नगर परिषद और पंचायतराज चुनावों की तैयारियों तथा पार्टी के विभिन्न अभियानों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

जिला प्रवक्ता सुरेन्द्र शर्मा ने बताया कि बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेशचंद जैन अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि बैठक की अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष पंडित लालचंद गौतम ने की। बैठक के दौरान संगठन को मजबूत बनाने से जुड़े विभिन्न विषयों के साथ आगामी कार्यक्रमों और चुनावी गतिविधियों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।

बैठक के समापन के बाद उपस्थित पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भाजपा जिलाध्यक्ष मानसिंह गुर्जर, जिला महामंत्री विनोद अटल की पूज्य माताजी तथा पूर्व जिलाध्यक्ष बजरंगलाल जाट के चाचाजी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। इस अवसर पर सभी ने दो मिनट का मौन धारण कर दिवंगत आत्माओं को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।

बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष बजरंग लाल जाट, डॉ. भरतलाल मथुरिया, प्रेमप्रकाश शर्मा, महामंत्री जगदीश अग्रवाल, बाबूलाल मीणा, जिला उपाध्यक्ष सत्यनारायण धाकड़, उदय सिंह मीना, हरिओम गर्ग, मीरा सैनी, जिला मंत्री गंगाशंकर गौतम, हरफूल मरमत, जिला प्रवक्ता सुरेंद्र शर्मा, गीता सैनी, शहर मंडल अध्यक्ष कपिल जैन, कुशतला मंडल अध्यक्ष मनराज गुर्जर, मलारना मंडल अध्यक्ष श्रीचंद सैनी, कार्यालय मंत्री मुकेश शर्मा, आईटी प्रमुख सतीश शर्मा, बजरिया मंडल महामंत्री केशव शर्मा, प्रवक्ता ओम प्रकाश, खेमराज माहवार, संजय सिकरवार, महिला मोर्चा की संतोष मथुरिया, सावित्री शर्मा सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक का मंच संचालन जिला मंत्री गंगाशंकर गौतम ने किया।

संगठनात्मक गतिविधियों, आगामी चुनावी तैयारियों और पार्टी अभियानों पर केंद्रित यह बैठक जिला इकाई के समन्वय और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय करने की दृष्टि से महत्वपूर्ण रही।

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur

नाम: हरक चंद जैन

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: सवाई माधोपुर (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): जनहित के मुद्दे और स्थानीय समाचार (सवाई माधोपुर)

परिचय

हरक चंद जैन राजस्थान के सवाई माधोपुर क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह मुख्य रूप से सवाई माधोपुर जिले के स्थानीय समाचारों और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

हरक चंद जैन को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में 45 वर्षों का लंबा और व्यापक अनुभव है। अपने इस दीर्घकालिक करियर के दौरान वह कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों से जुड़े रहे हैं:

  • दैनिक प्रातःकाल: पिछले 6 वर्षों से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' के साथ जुड़कर कार्यरत हैं।
  • अन्य समाचार पत्र: इसके पूर्व उन्होंने धर्म दिवाकर, देश की धरती, जननायक, नवज्योति, नवभारत टाइम्स और महका भारत जैसे विभिन्न समाचार पत्रों के लिए पत्रकारिता की है।

Next Story