भाजपा की नगर निकाय बैठक में चुनावी रणनीति तय, वार्डों में कमल खिलाने का आह्वान
सवाई माधोपुर में भाजपा की नगर निकाय चुनाव बैठक में बूथ और वार्ड मजबूत करने की रणनीति बनी, प्रत्याशी चयन को लेकर भी बड़ा संदेश दिया गया।

तस्वीर में सवाई माधोपुर के रणथंभौर मैरिज गार्डन में आयोजित स्थानीय निकाय चुनाव तैयारी बैठक के मंच पर बैठे भाजपा नेता और वक्ता को संबोधित करते हुए एक कार्यकर्ता दिख रहे हैं।
नगर निकाय चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी जिला सवाई माधोपुर के कार्यकर्ताओं की प्रमुख बैठक सोमवार को जिलाध्यक्ष मानसिंह गुर्जर की अध्यक्षता में रणथंभौर मैरिज गार्डन में आयोजित हुई। बैठक में आगामी नगर निकाय चुनाव की तैयारियों, बूथों को मजबूत करने, सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाने और वार्ड स्तर पर चुनावी रणनीति तैयार करने को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।
जिला प्रवक्ता सुरेन्द्र शर्मा ने बताया कि बैठक का शुभारंभ मां भारती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में संभाग चुनाव संचालन समिति के सहप्रभारी हरिराम रिणवा तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व विधायक हंसराज शर्मा, भाजपा प्रदेश मंत्री सीताराम पोसवाल, खण्डार विधायक जितेन्द्र गोठवाल, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य केदार लाल मीणा, जिला संगठन सहप्रभारी शेरसिंह मीणा, पूर्व जिलाध्यक्ष बजरंगलाल जाट, सुरेशचंद जैन, डॉ. भरतलाल मथुरिया, सुशील दीक्षित, जिला महामंत्री विनोद अटल, जगदीश अग्रवाल और बाबूलाल मीणा उपस्थित रहे।
बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष मानसिंह गुर्जर ने कार्यकर्ताओं के बीच नगर निकाय चुनाव के लिए चुनावी बिगुल का आगाज किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कमर कसकर पार्टी की रीति-नीति और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता के बीच ले जाने तथा बूथ को मजबूत करने का आह्वान किया। जिलाध्यक्ष मानसिंह ने कार्यकर्ताओं से वार्डों में जाकर पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात करने, उनसे चुनाव को लेकर चर्चा करने तथा स्थानीय वार्ड की आधार संरचना के साथ प्रत्याशी की चुनावी जीत के लिए रणनीति तैयार करने को कहा।
बैठक को चुनाव समिति के संभाग सहप्रभारी हरिराम रिणवा ने भी संबोधित किया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को सभी वार्डों में जाकर बूथ को मजबूत करना है। इसके साथ ही सरकार की योजनाओं और लाभार्थियों की वार्डवार सूची तैयार कर लाभांवित परिवारों को पार्टी से जोड़ने का काम करना है। रिणवा ने कहा कि प्रत्याशी चयन की प्रक्रिया पारदर्शी रहेगी और संगठन के व्यक्ति को प्राथमिकता दी जाएगी।
इस दौरान बैठक में जिला उपाध्यक्ष सत्यनारायण धाकड़, लालचंद गौतम, हरिओम गर्ग, उदय गुर्जर, कमल सिंह मीणा, विजय गुर्जर, मीरा सैनी, जिला मंत्री हरफूल मरमट, रामहरि चौधरी, जिला प्रवक्ता सुरेन्द्र शर्मा, हरिओम पटेल, गीता सैनी, जिला कार्यालय मंत्री मुकेश शर्मा, आईटी संयोजक सतीश शर्मा, एसटी मोर्चा प्रदेश मंत्री ममता मीणा, निवर्तमान सभापति शिवरतन अग्रवाल, निर्तवमान प्रधान शशिकला मीणा, मंजू गुर्जर, कृष्ण पोसवाल, मोर्चा संयोजक जमनालाल वैष्णव, प्रकोष्ठ संयोजक बलवीर सिंह राजावत, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष मुरली गौतम, अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष अशोक बैंडवाल, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष बनवारी जाट, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष तनवीर अहमद, मंडल अध्यक्ष रितेश भारद्वाज, कपिल जैन, अशोकराज मीणा, श्रीचंद सैनी, मनीष अग्रवाल, मनराज गुर्जर, बाबूलाल सैनी, शंकर नरूका, शंकर पोसवाल, हनुमत दीक्षित, मिथलेश व्यास, रामराज मीणा, पुखराज गुर्जर, सुनीता वैष्णव, पार्षद ओमी कटारिया, नीरज मीणा, केदार सैनी और रवि चौधरी सहित भाजपा पदाधिकारी, मंडल पदाधिकारी और मोर्चा पदाधिकारी उपस्थित रहे।
नगर निकाय चुनाव तैयारी बैठक का मंच संचालन जिला महामंत्री विनोद अटल ने किया। बैठक में बूथ स्तर से लेकर वार्ड स्तर तक संगठन को सक्रिय करने और चुनावी तैयारियों को गति देने पर जोर दिया गया।

Pratahkal Hub
प्रातःकाल हब, दै.प्रातःकाल की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा प्रातःकाल हब राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।"
