सवाई माधोपुर: बजट 2026-27 पर भाजपा जिलाध्यक्ष ने जताया आभारसवाई माधोपुर, दिनांक 01 फरवरी 2026 | गरीब के कल्याण, किसान के उत्थान, मातृशक्ति के सम्मान और नौजवानों की मुस्कान को समर्पित इस लोक-हितैषी, जनकल्याणकारी बजट हेतु भाजपा जिलाध्यक्ष मानसिंह गुर्जर ने प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का आभार जताया।


बजट का लाइव प्रसारण और जिलाध्यक्ष के विचार

जिला प्रवक्ता सुरेन्द्र शर्मा ने बताया कि आज भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष मानसिंह गुर्जर और प्रदेश प्रवक्ता लक्ष्मीकांत पारीक के नेतृत्व में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत विकसित भारत 2026-27 के ऐतिहासिक भाषण का सामूहिक रूप से लाइव प्रसारण देखा गया।

"यह बजट ‘विकसित भारत’ के संकल्प को साकार करने की दिशा में एक मजबूत कदम है, जो किसान, युवा, महिला, श्रमिक, मध्यम वर्ग और देश के हर वर्ग के जीवन में नई आशा और समृद्धि का संदेश देता है।"

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी, सशक्त एवं जनकल्याणकारी नेतृत्व में यह बजट आत्मनिर्भर और विकसित भारत के निर्माण की दिशा में सशक्त प्रयास है। बजट सत्र सुनने के पश्चात जिलाध्यक्ष मानसिंह गुर्जर ने बजट के विषय में अपने विचार रखे और इसे एक समृद्ध बजट बताया।


उत्सव और खुशी का माहौल

इसके पश्चात सभी भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बजट का स्वागत किया। तत्पश्चात आतिशबाजी करके सभी कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर की।


उपस्थित पदाधिकारीगण एवं कार्यकर्ता

इस दौरान निम्नलिखित पदाधिकारीगण एवं कार्यकर्ता मौजूद थे:

  • पूर्व जिला अध्यक्ष सुरेश जैन, जिला महामंत्री जगदीश अग्रवाल, बाबूलाल मीणा।
  • जिला कोषाध्यक्ष दीनदयाल अग्रवाल, जिला उपाध्यक्ष हरिओम गर्ग।
  • पूर्व जिला प्रमुख पृथ्वीराज मीणा, पूर्व सभापति गीता सैनी।
  • ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष बनवारी जाट, प्रकोष्ठ संयोजक बलवीर सिंह।
  • जिला मंत्री हरफूल मरमट, शहर मंडल अध्यक्ष कपिल जैन।
  • बजरिया मंडल महामंत्री केशव शर्मा, जिला कार्यालय मंत्री मुकेश शर्मा।
  • रामपाल बालोत, विकास लखवानी, सतीश शर्मा, लवलेश पाराशर आदि।

यह बजट किसान, युवा, महिला, श्रमिक, मध्यम वर्ग और देश के हर वर्ग के जीवन में नई आशा और समृद्धि का संदेश देता है।

Pratahkal Newsroom

Pratahkal Newsroom

प्रातःकाल न्यूज़-रूम, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, समयबद्ध और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा न्यूज़-रूम राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story