सवाई माधोपुर। जिला मुख्यालय के कोतवाली थाना क्षेत्र में बढ़ती चोरी की घटनाओं के बीच गुरुवार देर शाम पुराने शहर स्थित सिटी डिस्पेंसरी के पास घर के बाहर खड़ी बाइक चोरी की एक और वारदात सामने आई है।


वारदात का विवरण

  • घटना का समय: गुरुवार शाम करीब 8 बजे।
  • स्थान: पुराने शहर स्थित सिटी डिस्पेंसरी के पास।
  • वाहन: एचएफ डीलक्स बाइक।

बाइक मालिक राम सिंह शेखावत ने बताया कि - "घटना शाम करीब 8 बजे की है। उस समय उनकी एचएफ डीलक्स बाइक घर के बाहर खड़ी थी। लेकिन जब उन्होंने बाहर देखा तो बाइक बाहर खड़ी हुई नहीं थी।"


सीसीटीवी में कैद हुई लाइव चोरी

बाइक मालिक ने आस पास तलाश करी लेकिन कही पता नहीं चला। जिसके बाद पीड़ित बाइक मालिक ने इसकी जानकारी पुलिस कंट्रोल रूम ओर कोतवाली थाना पुलिस को दी। पुलिस ने पास में लगे सीसीटीवी फुटेज को देखा जिसमें एक युवक गले में कपड़ा डाले आसपास घूमता दिखाई दे रहा है। मौका मिलते ही वह बाइक स्टार्ट करता है और कुछ ही क्षणों में वहां से भाग निकलता है।


पुलिस कार्यवाही और क्षेत्र में बढ़ता डर

पीड़ित ने कोतवाली थाना पुलिस में शिकायत दर्ज कराकर बाइक की शीघ्र बरामदगी की मांग की है। स्थानीय लोगों के अनुसार, हाल के दिनों में पुराने शहर के मुख्य बाजार सहित अन्य क्षेत्रों में भी चोरी की वारदातें सामने आई हैं।

  • आलनपुर क्षेत्र में एक मैरिज गार्डन से सोने के जेवरात चोरी होने की घटना भी चर्चा में रही थी।
  • लगातार हो रही घटनाओं से क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

क्षेत्रवासियों ने पुलिस प्रशासन से गश्त बढ़ाने और चोरों पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur

नाम: हरक चंद जैन

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: सवाई माधोपुर (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): जनहित के मुद्दे और स्थानीय समाचार (सवाई माधोपुर)

परिचय

हरक चंद जैन राजस्थान के सवाई माधोपुर क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह मुख्य रूप से सवाई माधोपुर जिले के स्थानीय समाचारों और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

हरक चंद जैन को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में 45 वर्षों का लंबा और व्यापक अनुभव है। अपने इस दीर्घकालिक करियर के दौरान वह कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों से जुड़े रहे हैं:

  • दैनिक प्रातःकाल: पिछले 6 वर्षों से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' के साथ जुड़कर कार्यरत हैं।
  • अन्य समाचार पत्र: इसके पूर्व उन्होंने धर्म दिवाकर, देश की धरती, जननायक, नवज्योति, नवभारत टाइम्स और महका भारत जैसे विभिन्न समाचार पत्रों के लिए पत्रकारिता की है।

Next Story