सवाई माधोपुर: जेतपुर के बिजासन माता मंदिर में निर्माण और अतिक्रमण हटाने को लेकर हुई बैठक
सवाई माधोपुर के जेतपुर में स्थित बिजासन माता मंदिर के विकास को लेकर हुई अहम बैठक में बड़ा फैसला लिया गया है। मंदिर निर्माण और रास्ते से अतिक्रमण हटाने के लिए समिति ने कमर कस ली है। क्या जिला प्रशासन से की गई पुरानी शिकायत पर अब जल्द कार्रवाई होगी?

सवाई माधोपुर के जेतपुर स्थित बिजासन माता मंदिर में बैठक के दौरान सम्मानित की गईं मातृशक्ति।
सवाई माधोपुर जिले के जेतपुर गांव में स्थित बिजासन माता मंदिर में चल रहे निर्माण कार्यों की रूपरेखा तय करने के लिए एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में मंदिर समिति के सदस्यों ने माता रानी के दरबार में आगामी निर्माण प्रक्रिया को गति देने और सुव्यवस्थित करने के विषयों पर विस्तार से चर्चा की।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए समिति के अध्यक्ष कैलाश गुप्ता ने बताया कि चर्चा के दौरान मुख्य रूप से दो बिंदुओं पर सहमति बनी है। इसमें मंदिर परिसर में प्रस्तावित भवन निर्माण के साथ-साथ मंदिर प्रांगण के बाहर जाने वाले रास्ते पर हो रखे अतिक्रमण को हटाने की रणनीति शामिल है। कैलाश गुप्ता ने जानकारी दी कि इस संबंध में पूर्व में भी जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर अतिक्रमण मुक्त करवाने की मांग की जा चुकी है।
बैठक में समिति के सदस्यों, स्थानीय ग्रामीणों और मातृशक्ति ने सक्रिय रूप से भाग लिया और निर्माण कार्य से जुड़े महत्वपूर्ण सुझाव साझा किए। सभी के सहयोग से तय किया गया कि भविष्य में इन कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूरा किया जाएगा। कार्यक्रम के समापन पर समिति के पदाधिकारियों ने मातृशक्ति का दुपट्टा ओढ़ाकर सम्मान किया और मंदिर विकास के संकल्प को दोहराया।

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur
नाम: हरक चंद जैन
वर्तमान पद: रिपोर्टर
कार्यक्षेत्र: सवाई माधोपुर (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): जनहित के मुद्दे और स्थानीय समाचार (सवाई माधोपुर)
परिचय
हरक चंद जैन राजस्थान के सवाई माधोपुर क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह मुख्य रूप से सवाई माधोपुर जिले के स्थानीय समाचारों और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
हरक चंद जैन को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में 45 वर्षों का लंबा और व्यापक अनुभव है। अपने इस दीर्घकालिक करियर के दौरान वह कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों से जुड़े रहे हैं:
- दैनिक प्रातःकाल: पिछले 6 वर्षों से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' के साथ जुड़कर कार्यरत हैं।
- अन्य समाचार पत्र: इसके पूर्व उन्होंने धर्म दिवाकर, देश की धरती, जननायक, नवज्योति, नवभारत टाइम्स और महका भारत जैसे विभिन्न समाचार पत्रों के लिए पत्रकारिता की है।
