सवाई माधोपुर जिले के बाटोदा थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 5.48 ग्राम अवैध स्मैक और एक कार जब्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई सुश्री ज्येष्ठा मैत्रेयी, पुलिस अधीक्षक, जिला सवाई माधोपुर के निर्देशन एवं श्री हिम्मत सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, बौंली तथा श्री सीताराम मीणा, पुलिस उपाधीक्षक, वृत्त बामनवास के निकटतम सुपरवीजन में श्री भोजाराम, पु.नि. एवं थानाधिकारी थाना बाटोदा के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा की गई।

पुलिस के अनुसार, दिनांक 22.08.2026 को रात 9.10 बजे श्री भोजाराम, पु.नि. थानाधिकारी थाना बाटोदा को मुखबिर से सूचना मिली। सूचना पर पुलिस टीम ने नवाडिया ढाणी जीवद, बाटोदा में कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को पकड़ा। इनके कब्जे से 5.48 ग्राम अवैध स्मैक एवं एक कार 120 जब्त की गई।

पुलिस ने मौके से ओमप्रकाश मीना पुत्र कैलाश सहाय मीना, उम्र 27 साल, निवासी कोडिया, पुलिस थाना महावीर जी, जिला करौली तथा सौरभ कुमार मीना पुत्र भजनलाल उर्फ मिस्त्री मीना, उम्र 25 साल, निवासी फुलवाडा, पुलिस थाना वजीरपुर, जिला सवाई माधोपुर को गिरफ्तार किया।

मामले में प्रकरण संख्या 114/2026 धारा 112 (2) बीएनएस एवं 8/21 एनडीपीएस एक्ट 1985 में दर्ज किया गया है। प्रकरण का अनुसंधान श्री हरिमन मीना, पु.नि. एवं थानाधिकारी थाना बामनवास द्वारा किया जा रहा है।

कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम में श्री भोजाराम, पु.नि. थानाधिकारी थाना बाटोदा, श्री खुशीराम हैड कानि 368, श्री धर्मवीर कानि 1180, श्री रतिराम कानि 1492 एवं श्री यदुवीर कानि 435 शामिल रहे। पुलिस की इस कार्रवाई में अवैध स्मैक के साथ दो आरोपियों की गिरफ्तारी और वाहन जब्ती की गई है।

Pratahkal Hub

Pratahkal Hub

प्रातःकाल हब, दै.प्रातःकाल की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा प्रातःकाल हब राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।"

Next Story