कार्यवाही का विवरण एवं गिरफ्तारी

श्री जगदीश चंद्र पु०नि० थानाधिकारी थाना बाटोदा के नेतृत्व में पुलिस थाना बाटोदा द्वारा आमजन को सायबर फ्राड यथा वर्क फोम होम फर्जी मैसेज कर धोखाधडी कर अनजान लोगो के साथ इलेक्ट्रोनिक साधनो का उपयोग करते हुये सायबर ठगी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

  • आरोपी का नाम: दयाराम बैरवा पुत्र झण्डूराम बैरवा
  • उम्र: 25 साल
  • निवासी: थाना बाटोदा जिला सवाईमाधोपुर

पंजीबद्ध धाराएं एवं आपराधिक प्रकरण

"आरोपी को जुर्म धारा 319(2), 318(4), 61(2)( Box) भारतीय न्याय संहिता 2023 एवं 66डी आईटी एक्ट में गिरफतार कर प्रकरण संख्या 23/2026 धारा 319 (2), 318(4), 61(2) (ए) भारतीय न्याय संहिता 2023 बीएनएस एवं 66डी आईटी एक्ट में पंजीबद किया गया।"

गिरफतारशुदा आरोपी द्वारा अपने बैंक खाते में पिछले 1 साल में करीब 7 लाख 58 हजार रूपये का लेनदेन करने के सम्बन्ध में अनुसंधान जारी है।


पुलिस टीम के सदस्य

इस सफल कार्यवाही को अंजाम देने वाली टीम में निम्नलिखित सदस्य शामिल रहे:

  • 1. श्री जगदीश चंद्र पु०नि थानाधिकारी थाना बाटोदा
  • 2. श्री खुशीराम हैड कानि0 368
  • 3. श्री जयसिंह कानि0 1435
Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur

नाम: हरक चंद जैन

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: सवाई माधोपुर (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): जनहित के मुद्दे और स्थानीय समाचार (सवाई माधोपुर)

परिचय

हरक चंद जैन राजस्थान के सवाई माधोपुर क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह मुख्य रूप से सवाई माधोपुर जिले के स्थानीय समाचारों और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

हरक चंद जैन को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में 45 वर्षों का लंबा और व्यापक अनुभव है। अपने इस दीर्घकालिक करियर के दौरान वह कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों से जुड़े रहे हैं:

  • दैनिक प्रातःकाल: पिछले 6 वर्षों से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' के साथ जुड़कर कार्यरत हैं।
  • अन्य समाचार पत्र: इसके पूर्व उन्होंने धर्म दिवाकर, देश की धरती, जननायक, नवज्योति, नवभारत टाइम्स और महका भारत जैसे विभिन्न समाचार पत्रों के लिए पत्रकारिता की है।

Next Story