रविवार रात करीब 10 बजे बरनाला तहसील क्षेत्र की ग्राम पंचायत सुंदरी में हथियारबंद संदिग्धों की मौजूदगी से गांव में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार दो-तीन मोटरसाइकिलों पर सवार कुछ युवक हथियारों के साथ गांव में दिखाई दिए, जिसके बाद पूरे गांव में यह सूचना तेजी से फैल गई। सतर्क ग्रामीणों ने तत्काल नाकेबंदी कर चार संदिग्धों को पकड़ लिया। ग्रामीणों के अनुसार पीछे चल रही एक कार में सवार कुछ अन्य लोग मौके से फरार हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन को अवगत कराया गया। प्रशासन की सूचना पर बाटोदा थाना पुलिस और रामसिंहपुरा पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंची तथा ग्रामीणों द्वारा पकड़े गए चारों संदिग्धों को हिरासत में लेकर थाने ले गई।

बाटोदा थाना प्रभारी भोजराम जाट ने बताया कि सूचना मिलते ही कांस्टेबल खुशीराम, जयसिंह, शीशराम, देवेंद्र एवं अमिनेष की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने मुकेश पुत्र रामनिवास मोगिया निवासी मीणा कोलेता (थाना बामनवास), महेंद्र पुत्र सुबान बावरिया निवासी खटूंबर (थाना लालसोट), महेश पुत्र रूपसिंह मोगिया निवासी नानेटा खेड़ा (थाना बामनवास) तथा विजेंद्र पुत्र सुभाष उर्फ सुभान बावरिया निवासी शाहजहांपुरा (थाना राहुवास) को गिरफ्तार किया।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक टोपीदार बंदूक, बारूद, छर्रे, धातु की गोलियां, दो मोटरसाइकिल तथा अन्य सामग्री बरामद की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों से पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। यह कार्रवाई ग्रामीणों की सतर्कता और पुलिस की त्वरित प्रतिक्रिया के बीच संदिग्ध गतिविधियों पर की गई कार्रवाई के रूप में सामने आई है।

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur

नाम: हरक चंद जैन

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: सवाई माधोपुर (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): जनहित के मुद्दे और स्थानीय समाचार (सवाई माधोपुर)

परिचय

हरक चंद जैन राजस्थान के सवाई माधोपुर क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह मुख्य रूप से सवाई माधोपुर जिले के स्थानीय समाचारों और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

हरक चंद जैन को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में 45 वर्षों का लंबा और व्यापक अनुभव है। अपने इस दीर्घकालिक करियर के दौरान वह कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों से जुड़े रहे हैं:

  • दैनिक प्रातःकाल: पिछले 6 वर्षों से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' के साथ जुड़कर कार्यरत हैं।
  • अन्य समाचार पत्र: इसके पूर्व उन्होंने धर्म दिवाकर, देश की धरती, जननायक, नवज्योति, नवभारत टाइम्स और महका भारत जैसे विभिन्न समाचार पत्रों के लिए पत्रकारिता की है।

Next Story