सवाई माधोपुर: श्री बांकी माता मंदिर चौराहे पर 2 मार्च को मनेगा भव्य फाग उत्सव
पूर्व पार्षद हरिप्रसाद गुप्ता की अध्यक्षता में हुई बैठक में कार्यकर्ताओं को सौंपी गई जिम्मेदारियां, खाटू श्याम की झांकी और फूलों की होली होगी मुख्य आकर्षण।

सवाई माधोपुर के श्री भोमिया जी स्थान पर फाग उत्सव की तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक में चर्चा करते पूर्व पार्षद हरिप्रसाद गुप्ता और अन्य मोहल्ले वासी।
सवाई माधोपुर।
शहर स्थित श्री बांकी माता मंदिर चौराहे पर मोहल्ले वासियों की ओर से 2 मार्च को आयोजित होने वाले फाग उत्सव को लेकर तैयारियां जोरों पर है। इसी क्रम में सोमवार को हरिप्रसाद गुप्ता पूर्व पार्षद की अध्यक्षता में श्री भोमिया जी के स्थान पर मोहल्ले वासियों के साथ युवक एवं वरिष्ठ जनों के साथ बैठक आयोजित की गई जिसमें आगामी 2 मार्च को होने वाले भाग उत्सव को भव्य आकर्षक एवं अनुकरणीय बनाने को लेकर विस्तृत मंथन किया गया।
सजेगा खाटू श्याम का दरबार, होगी इत्र की वर्षा, खेलेंगे फूलों से होली
सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया की 2 मार्च को पारंपरिक रीति रिवाज के अनुरूप बाबा खाटू श्याम का दरबार की झांकी एवं सामूहिक सहभागिता के साथ फाग उत्सव मनाया जावेगा। कार्यक्रम के साज सज्जा प्रस्तुतियां, अतिथि स्वागत व्यवस्था, टेंट व्यवस्था, लाइट माइक व्यवस्था, जलपान व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था, प्रसाद वितरण व्यवस्था एवं अन्य व्यवस्थाओं को लेकर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी गई।
सांस्कृतिक परंपरा और सामाजिक एकता का संकल्प
सुदर्शन भारद्वाज एवं संजय सिंघल ने बताया की मोहल्ले वासियों ने कहा कि "फाग उत्सव केवल एक पर्व नहीं बल्कि सामाजिक एकता भाईचारा और सांस्कृतिक परंपराओं को सहेजने का माध्यम है।" मातृ शक्तियों ने उत्सव को सांस्कृतिक धार्मिक सामाजिक गरिमा के अनुरूप यादगार बनाने का संकल्प दोहराया तथा सर्व समाजों के अधिक से अधिक परिवारों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया। आयोजन को लेकर मोहल्ले वासियों में विशेष उत्साह का माहौल बना हुआ है।
बैठक में उपस्थित गणमान्य जन
बैठक में सुदर्शन भारद्वाज, हरिप्रसाद गुप्ता पूर्व पार्षद, संजय सिंघल, राजेश मीणा, सनी नरूका, हुकम चंद गुप्ता, रतनलाल गुप्ता, मनोज भारद्वाज, हर्ष शर्मा, शंभू दयाल सिंघल, सुनील मित्तल, नितिन अग्रवाल, लालचंद गर्ग, कल् हेमंत नरूका, अनिल सेन, दिनेश यादव, महेश सिंघल, अंकुर श्रीवास्तव, विनोद कंडेरा, राजेंद्र अग्रवाल, मनीष मंगल, विशाल चंद, ओमप्रकाश मंगल, बुद्धि प्रकाश शर्मा, अनिकेत पारीक, पंडित दीपक शर्मा सहित मोहल्ले के अनेक बंधु उपस्थित रहे।

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur
नाम: हरक चंद जैन
वर्तमान पद: रिपोर्टर
कार्यक्षेत्र: सवाई माधोपुर (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): जनहित के मुद्दे और स्थानीय समाचार (सवाई माधोपुर)
परिचय
हरक चंद जैन राजस्थान के सवाई माधोपुर क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह मुख्य रूप से सवाई माधोपुर जिले के स्थानीय समाचारों और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
हरक चंद जैन को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में 45 वर्षों का लंबा और व्यापक अनुभव है। अपने इस दीर्घकालिक करियर के दौरान वह कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों से जुड़े रहे हैं:
- दैनिक प्रातःकाल: पिछले 6 वर्षों से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' के साथ जुड़कर कार्यरत हैं।
- अन्य समाचार पत्र: इसके पूर्व उन्होंने धर्म दिवाकर, देश की धरती, जननायक, नवज्योति, नवभारत टाइम्स और महका भारत जैसे विभिन्न समाचार पत्रों के लिए पत्रकारिता की है।
