सवाई माधोपुर में 28 जुलाई को मनोरोग एवं नशामुक्ति कैंप, मानसिक रोगियों को मिलेगा निःशुल्क उपचार
सवाई माधोपुर के सीएचसी बामनवास में 28 जुलाई को मनोरोग एवं नशामुक्ति कैंप लगेगा, जहां मानसिक रोग और नशे की लत से जुड़े मरीजों को निःशुल्क परामर्श व दवा मिलेगी।

सवाई माधोपुर में राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत 28 जुलाई को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बामनवास में मनोरोग एवं नशामुक्ति कैंप का आयोजन किया जाएगा। कैंप में सामान्य चिकित्सालय की मनोचिकित्सक डॉ. चंदन मीणा मरीजों को अपनी सेवाएं देंगी।
जिला नोडल अधिकारी डॉ. गौरव चंद्रवंशी ने बताया कि कैंप में नींद नहीं आना, उदासीनता, काम में मन नहीं लगना, शक करना, अकेले में बड़बड़ाना, बार-बार हाथ धोना, बहुत ज्यादा बातें करना, घबराहट होना, मंदबुद्धि, सिर दर्द और माइग्रेन जैसे लक्षणों से संबंधित मरीजों को निःशुल्क परामर्श और दवा उपलब्ध कराई जाएगी।
उन्होंने बताया कि कैंप में शराब, गुटका, स्मैक और गांजा सहित विभिन्न प्रकार के नशे की लत छोड़ने के लिए भी निःशुल्क दवा दी जाएगी, ताकि जरूरतमंद मरीजों को उपचार और परामर्श का लाभ मिल सके।
राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत भारत सरकार द्वारा संचालित राष्ट्रीय स्तर की टोल फ्री हेल्पलाइन 14416 और 18008914416 पर भी मनोरोग एवं नशामुक्ति से संबंधित परामर्श एवं काउंसलिंग की सुविधा उपलब्ध है। स्वास्थ्य विभाग ने पात्र मरीजों से इस शिविर और हेल्पलाइन का लाभ उठाने की अपील की है।

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur
नाम: हरक चंद जैन
वर्तमान पद: रिपोर्टर
कार्यक्षेत्र: सवाई माधोपुर (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): जनहित के मुद्दे और स्थानीय समाचार (सवाई माधोपुर)
परिचय
हरक चंद जैन राजस्थान के सवाई माधोपुर क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह मुख्य रूप से सवाई माधोपुर जिले के स्थानीय समाचारों और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
हरक चंद जैन को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में 45 वर्षों का लंबा और व्यापक अनुभव है। अपने इस दीर्घकालिक करियर के दौरान वह कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों से जुड़े रहे हैं:
- दैनिक प्रातःकाल: पिछले 6 वर्षों से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' के साथ जुड़कर कार्यरत हैं।
- अन्य समाचार पत्र: इसके पूर्व उन्होंने धर्म दिवाकर, देश की धरती, जननायक, नवज्योति, नवभारत टाइम्स और महका भारत जैसे विभिन्न समाचार पत्रों के लिए पत्रकारिता की है।
