नगर परिषद के वार्ड 11 स्थित बाल मंदिर कॉलोनी के सार्वजनिक पार्क में सफाई व्यवस्था बेहतर बनाने के लिए सफाई कार्य करवाया जा रहा है। मंगलवार को वार्ड पार्षद अनुराधा शर्मा ने पार्क का निरीक्षण कर चल रहे सफाई कार्यों का जायजा लिया और संबंधित कार्मिकों को नियमित एवं बेहतर सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

पार्षद अनुराधा शर्मा ने बताया कि सभापति मेवा चौधरी एवं नगर परिषद आयुक्त दलीप पूनिया के निर्देशन में शहरी नरेगा के अंतर्गत पार्क में सफाई कार्य करवाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक पार्क शहर की सुंदरता बढ़ाने के साथ-साथ आमजन को स्वच्छ वातावरण उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ऐसे में पार्कों की नियमित सफाई और उनका बेहतर रखरखाव आवश्यक है।

निरीक्षण के दौरान पार्षद ने सफाई व्यवस्था को निरंतर बेहतर बनाए रखने पर जोर दिया, ताकि पार्क की स्वच्छता और रखरखाव सुनिश्चित किया जा सके। इस दौरान कनिष्ठ तकनीकी सहायक विजय कुमार, रोजगार सहायक लोकेश और अमित मौजूद रहे।

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur

नाम: हरक चंद जैन

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: सवाई माधोपुर (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): जनहित के मुद्दे और स्थानीय समाचार (सवाई माधोपुर)

परिचय

हरक चंद जैन राजस्थान के सवाई माधोपुर क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह मुख्य रूप से सवाई माधोपुर जिले के स्थानीय समाचारों और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

हरक चंद जैन को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में 45 वर्षों का लंबा और व्यापक अनुभव है। अपने इस दीर्घकालिक करियर के दौरान वह कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों से जुड़े रहे हैं:

  • दैनिक प्रातःकाल: पिछले 6 वर्षों से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' के साथ जुड़कर कार्यरत हैं।
  • अन्य समाचार पत्र: इसके पूर्व उन्होंने धर्म दिवाकर, देश की धरती, जननायक, नवज्योति, नवभारत टाइम्स और महका भारत जैसे विभिन्न समाचार पत्रों के लिए पत्रकारिता की है।

Next Story