सवाई माधोपुर 11 अप्रैल। राज्य सरकार के निर्देशानुसार 14 अप्रैल को संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती समारोह को भव्य रूप से मनाया जाएगा। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उप निदेशक मनोज कुमार गहलोत ने बताया कि 12 अप्रैल को जिला एवं ब्लॉक स्तर पर डॉ. भीमराव अम्बेडकर के जीवन परिचय और संविधान जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसी कड़ी में 12 से 14 अप्रैल तक संविधान को जाने-ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।

संगोष्ठी, स्वच्छता एवं चलचित्र प्रदर्शन के आयोजन

13 अप्रैल को स्वच्छता एवं सामाजिक समरसता कार्यक्रम के तहत बाबा साहेब के सामाजिक न्याय दर्शन एवं उनके जीवन पर आधारित संगोष्ठी कार्यक्रम, बाबा साहेब के जीवनवृत पर व्याख्यान तथा छात्रावासों/आवासीय विद्यालयों में बाबा साहेब आधारित चलचित्र प्रदर्शन एवं स्वच्छता कार्यक्रम होंगे। इसके अतिरिक्त पेंटिंग प्रतियोगिता, अम्बेडकर संविधान के संबंध में निबंध लेखन/भाषण प्रतियोगिता का आयोजन होगा।

पुष्पांजलि और संविधान शपथ का मुख्य समारोह

14 अप्रैल को डॉ. अम्बेडकर जयंती समारोह कार्यक्रम के तहत जिला एवं ब्लॉक स्तर पर बाबा साहेब की प्रतिमा अथवा फोटो पर पुष्पांजलि अर्पित की जाएगी तथा संविधान प्रस्तावना का वाचन और संविधान शपथ दिलाई जाएगी। उप निदेशक मनोज कुमार गहलोत ने कार्यक्रमों की रूपरेखा स्पष्ट करते हुए कहा कि "राज्य सरकार के निर्देशानुसार 14 अप्रैल को संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती समारोह को भव्य रूप से मनाया जाएगा।"

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story