सवाई माधोपुर। थाना बहरावण्डा कलां पुलिस की सक्रियता और सतर्कता के चलते मंगलवार को एक बड़ी सफलता मिली। जिले में अवैध मादक पदार्थों के तस्करों पर नकेल कसने के अभियान के तहत थाना बहरावण्डा कलां की टीम ने विजयसिंह पुत्र रामचरण, उम्र 30 वर्ष, निवासी कारोली घाटा को 2.36 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया।

घटना दिनांक 22 दिसंबर 2025 को थाना बहरावण्डा कलां के सामने नाकाबंदी के दौरान हुई। संदिग्ध गतिविधियों के कारण पुलिस टीम ने विजयसिंह को रोकने का प्रयास किया। व्यक्ति पुलिस को देखकर पलटने लगा, जिससे उसकी हरकतें संदेहास्पद प्रतीत हुईं। हमराही जाप्ते की मदद से विजयसिंह को रोका गया और तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 2.36 ग्राम अवैध मादक पदार्थ स्मैक बरामद हुआ।

थानाधिकारी मदरूप पु.नि. के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए आरोपी को एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21 के तहत गिरफ्तार किया गया और स्मैक को फर्द जप्ती के माध्यम से कब्जे में लिया गया। इस कार्रवाई का मार्गदर्शन जिला पुलिस अधीक्षक श्री अनिल कुमार बेनीवाल आईपीएस, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार मीणा और पुलिस उप अधीक्षक श्री हंसराज बैरवा द्वारा किया गया। अनुसंधान पुलिस चौकी बहरावण्डा खुर्द के चौकी प्रभारी श्री धर्मपाल उ०नि० के नेतृत्व में जारी है।

टीम में थानाधिकारी मदरूप पु.नि., महावीर कानि., चन्द्रमोहन कानि. और मुकेश कानि. शामिल थे। इस महत्वपूर्ण गिरफ्तारी से क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी पर पुलिस की सतर्कता और प्रभावी कार्रवाई का संदेश जाता है।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story