सवाई माधोपुर जिले के पुलिस थाना मानटाउन ने जमानत पर रिहा रहने के दौरान न्यायालय में नियत तिथि पर उपस्थित नहीं होने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई सुश्री ज्येष्ठा मैत्रेयी, जिला पुलिस अधीक्षक सवाई माधोपुर के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सवाई माधोपुर श्री विजय सिंह एवं पुलिस शहर सवाई माधोपुर के सुपरविजन में श्री राजेन्द्र कुमार के पर्यवेक्षण में थाना मानटाउन के थानाधिकारी श्री सुनील कुमार गुप्ता के नेतृत्व में की गई।

पुलिस के अनुसार, दिनांक 06.08.2026 को टीम प्रभारी श्री अरविन्द उपनिरीक्षक मय पुलिस टीम ने प्रकरण संख्या 227/2026, धारा 269 बीएनएस में वांछित आरोपी सुरेन्द्र मीना पुत्र किशनलाल, जाति मीना, उम्र 35 वर्ष, निवासी गेरोढ़ा, थाना मेहन्दीपुर बालाजी, जिला दौसा को दौसा बस स्टैण्ड बजरिया, सवाई माधोपुर से गिरफ्तार किया।

पुलिस ने बताया कि माननीय विशिष्ट न्यायाधीश, अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) प्रकरण, सवाई माधोपुर के न्यायालय में विचाराधीन नियमित फौजदारी प्रकरण संख्या 02/2021 (जेवीवीएनएल बनाम सुरेन्द्र) में अभियुक्त सुरेन्द्र मीना न्यायालय से जमानत पर रिहा था। न्यायालय ने अभियुक्त को 08 जुलाई 2026 को नियत तिथि पर व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होने का निर्देश दिया था, लेकिन वह बिना किसी वैध एवं पर्याप्त कारण के न्यायालय में उपस्थित नहीं हुआ।

पुलिस के अनुसार, अभियुक्त द्वारा जमानत की शर्तों का उल्लंघन करते हुए न्यायालय में अनुपस्थित रहने का कृत्य धारा 269 भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के अंतर्गत दण्डनीय पाए जाने पर माननीय न्यायालय के आदेशानुसार पुलिस थाना मानटाउन में प्रकरण संख्या 227/2026 दर्ज किया गया। इसके बाद आरोपी की तलाश कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

इस कार्रवाई में थाना मानटाउन के थानाधिकारी श्री सुनील कुमार गुप्ता, उपनिरीक्षक श्री अरविन्द, कांस्टेबल श्री जितेन्द्र (बकल नंबर 1004) तथा कांस्टेबल श्री ब्रह्मानन्द (बकल नंबर 1152) शामिल रहे। न्यायालय के आदेश के अनुपालन में की गई यह कार्रवाई जमानत की शर्तों का उल्लंघन करने वाले आरोपियों के विरुद्ध पुलिस की कानूनी कार्रवाई को रेखांकित करती है।

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur

नाम: हरक चंद जैन

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: सवाई माधोपुर (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): जनहित के मुद्दे और स्थानीय समाचार (सवाई माधोपुर)

परिचय

हरक चंद जैन राजस्थान के सवाई माधोपुर क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह मुख्य रूप से सवाई माधोपुर जिले के स्थानीय समाचारों और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

हरक चंद जैन को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में 45 वर्षों का लंबा और व्यापक अनुभव है। अपने इस दीर्घकालिक करियर के दौरान वह कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों से जुड़े रहे हैं:

  • दैनिक प्रातःकाल: पिछले 6 वर्षों से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' के साथ जुड़कर कार्यरत हैं।
  • अन्य समाचार पत्र: इसके पूर्व उन्होंने धर्म दिवाकर, देश की धरती, जननायक, नवज्योति, नवभारत टाइम्स और महका भारत जैसे विभिन्न समाचार पत्रों के लिए पत्रकारिता की है।

Next Story