सवाई माधोपुर: 10 साल से फरार चल रहा स्थाई वारंटी बिरजु गिरफ्तार
ऑपरेशन शिकंजा के तहत मानटाउन थाना पुलिस ने दो मामलों में 10 और 8 साल से फरार चल रहे वांछित अपराधी को दबोचा।
सवाई माधोपुर: "श्री कैलाश विश्नोई आई०पी०एस० महानिरिक्षक पुलिस भरतपुर रेन्ज भरतपुर द्वारा माह फरवरी में वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु आपरेशन शिकंजा अभियान चलाया गया है।" उक्त अभियान में श्री अनिल कुमार आई०पी०एस० जिला पुलिस अधीक्षक के द्वारा प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है।
अभियान और पुलिस नेतृत्व
उक्त आदेशों की पालना में आज दिनांक 2-2-2026 को वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाये गये अभियान में श्री विजयसिंह मीना अति० पुलिस अधीक्षक सवाई माधोपुर व श्री उदय सिंह पुलिस उपाधीक्षक शहर सवाई माधोपुर के सुपरविजन में श्री सुनील कुमार गुप्ता पु०नि० थानाधिकारी थाना मानटाउन के नेतृत्व में पुलिस थाना मानटाउन की टीम द्वारा कार्यवाही की गई।
गिरफ्तारी का विवरण और आरोपी
- टीम प्रभारी श्री मोहनलाल एचसी 33 मय टीम श्री अशोक कानि. 1357, श्री ब्रह्मानन्द कानि. 1152, श्री नाहरसिंह कानि० 1020 के द्वारा वांछित स्थाई वारंटी बिरजु को गिरफ्तार किया गया।
- स्थाई गिरफ्तारी वारंट माननीय न्यायलय अति० मुख्य न्यायिक मजि॰ सवाई माधोपुर द्वारा जारी सरकार बनाम बिरजु वगै०, प्रकरण संख्या 929/2018 अन्तर्गत धारा 323, 341, 325, 394 आईपीसी में जारी किया गया था।
- आरोपी बिरजु पुत्र श्री मुरारी बाबरिया जाति बाबरिया निवासी कच्ची बस्ती हम्मीर पुलिया के नीचे स०मा० को गिरफ्तार किया गया।
- स्थाई वारंटी बिरजु करीब 08 वर्ष से फरार चल रहा था।
अन्य विचाराधीन मामले (आर्म्स एक्ट)
उक्त बिरजु पुत्र श्री मुरारी बाबरिया जाति बाबरिया निवासी कच्ची बस्ती हम्मीर पुलिया के नीचे स०मा० के विरुद्ध एक अन्य स्थाई गिरफ्तार वारंट माननीय न्यायालय न्यायिक मजिस्ट्रेट संख्या 01 गंगापुर सिटी द्वारा सरकार बनाम बिरजु प्रकरण संख्या 53/2016 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट में जारी किया गया है। उक्त प्रकरण में भी बिरजु लगभग 10 वर्ष से फरार था।
कार्यवाही में शामिल पुलिस टीम
- श्री सुनील कुमार गुप्ता पु०नि० थानाधिकारी
- श्री मोहनलाल एचसी 33
- श्री अशोक कानि. 1357
- श्री ब्रह्मानन्द कानि. 1152
- श्री नाहरसिंह कानि० 1020

