वजीरपुर में सतरंगी सप्ताह के तहत प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता, छात्रों ने दिखाई निर्वाचन की समझ
वजीरपुर में सतरंगी सप्ताह के तहत प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित हुई। महात्मा गांधी विद्यालय और राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के छात्रों ने निर्वाचन संबंधी सवालों के जवाब दिए। ग्रुप डी ने प्रथम स्थान हासिल किया।

तस्वीर में वजीरपुर के एक विद्यालय में सतरंगी सप्ताह के तहत आयोजित मतदाता जागरूकता प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के दौरान बैठे शिक्षक, निर्णायक और छात्र-छात्राएं नजर आ रहे हैं।
उप जिला कलेक्टर महिपाल सिंह जी एवं स्वीप प्रभारी दीपक जी चौहान, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका वजीरपुर के निर्देशानुसार सतरंगी सप्ताह के तहत प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में महात्मा गांधी विद्यालय और राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय वजीरपुर के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
स्वीप सह प्रभारी सोहन लाल गुप्ता (उपप्रधानाचार्य) ने बताया कि प्रतियोगिता के लिए चार ग्रुप बनाए गए। प्रथम स्थान ग्रुप डी ने प्राप्त किया। इस ग्रुप में विकेश, ज्योति, मोनिका, कल्पना, अक्षर और मन्तन्शा शामिल रहे। द्वितीय स्थान ग्रुप सी ने हासिल किया, जिसमें रितिका, खुशी, वेदान्शी, पूर्वा और रितिका शामिल रही। तृतीय स्थान ग्रुप ए को मिला, जिसके सदस्यों में मोहम्मद अल्फेज, मोहम्मद अल्तिश, मोहम्मद शैहजान, मोहम्मद सरवर और पवन रहे। चतुर्थ स्थान ग्रुप बी ने प्राप्त किया, जिसमें नितिन सोनी, विष्णु जायसवाल, प्रदीप अलवारिया, कान्हा हरिजन और विशाल जाटव शामिल रहे।
प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम का संचालन महात्मा गांधी विद्यालय की वाइस प्रिंसिपल सुनीता मीणा और नितिन अग्रवाल के निर्देशन में स्वीप सह प्रभारी सोहन लाल गुप्ता ने किया। सोहन लाल गुप्ता ने सभी ग्रुपों से बारी-बारी प्रश्न पूछकर प्रतियोगिता का संचालन किया। जज के रूप में लक्ष्मी, यश जैन और नरेंद्र गुप्ता ने अपनी जिम्मेदारी निभाई।
प्रतियोगिता के दौरान छात्र-छात्राओं से निर्वाचन से संबंधित प्रश्न पूछे गए। विद्यार्थियों ने बड़े हर्षोल्लास के साथ प्रश्नों के जवाब दिए, जिससे प्रतियोगिता सफल रही।
इस अवसर पर उपप्रधानाचार्य सुनीता मीणा ने सभी छात्र-छात्राओं से अपने अभिभावकों को मताधिकार के उपयोग के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया। सतरंगी सप्ताह के तहत आयोजित इस प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में विद्यार्थियों की भागीदारी के साथ निर्वाचन संबंधी जागरूकता का संदेश भी दिया गया।

Madan Mohan Garg(Gangapur City)
नाम: मदन मोहन गर्ग
वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (दैनिक प्रातःकाल, गंगापुर सिटी)
कार्यक्षेत्र: गंगापुर सिटी विधानसभा क्षेत्र सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला
बीट: प्रशासनिक समाचार, सामाजिक कार्यक्रम, जनसमस्याएं एवं सभी क्षेत्र
परिचय
मदन मोहन गर्ग राजस्थान के गंगापुर सिटी क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'दैनिक प्रातःकाल' में गंगापुर सिटी के ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। उनका मुख्य कार्यक्षेत्र गंगापुर सिटी विधानसभा सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला है। वह स्थानीय जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सरकारी योजनाओं और सामाजिक कार्यक्रमों सहित सभी क्षेत्रों की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव
मदन मोहन गर्ग को क्षेत्रीय पत्रकारिता का लंबा अनुभव है। वह साल 2015 से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' समाचार पत्र से जुड़े हुए हैं और क्षेत्र में समाचार संकलन व ब्यूरो संचालन का कार्य संभाल रहे हैं।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
वह उच्च शिक्षित हैं और उनकी शैक्षणिक योग्यता इस प्रकार है:
- बी.ए. (B.A.) और बी.एड. (B.Ed.)
- एम.ए. (M.A.) और एम.एड. (M.Ed. - मास्टर ऑफ एजुकेशन)
