सवाई माधोपुर में 'सरदार@150 एकता मार्च' और रन फॉर यूनिटी का भव्य आयोजन
सवाई माधोपुर में सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर “सरदार@150 एकता मार्च” और “रन फॉर यूनिटी” का भव्य आयोजन हुआ। जिला कलक्टर काना राम ने हरी झंडी दिखाकर मार्च का शुभारंभ किया, अधिकारियों, कर्मचारियों, विद्यार्थियों और कैडेट्स ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, सरदार पटेल को पुष्पांजलि अर्पित की गई और राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई गई।

सवाई माधोपुर में लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर “सरदार@150 एकता मार्च” और “रन फॉर यूनिटी” का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला कलक्टर काना राम ने पुलिस लाइन परेड ग्राउंड से हरी झंडी दिखाकर किया।
मंच और परेड ग्राउंड का माहौल उत्साह और देशभक्ति से ओत-प्रोत था। मार्च की शुरुआत पुलिस लाइन से हुई और कलेक्ट्रेट, डॉ. अम्बेडकर सर्किल, पुरानी ट्रक यूनियन मार्ग से होकर संपन्न हुई। इस आयोजन में अधिकारियों, कर्मचारियों, विद्यार्थियों के साथ-साथ एनसीसी और एनएसएस कैडेट्स ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया।
जिला कलक्टर काना राम ने कार्यक्रम के दौरान सरदार पटेल की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की और उपस्थित सभी लोगों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि “सरदार पटेल ने जिस अदम्य साहस और दूरदर्शिता से देश की 562 रियासतों का एकीकरण किया, वह भारतीय इतिहास का स्वर्णिम अध्याय है।”
कार्यक्रम में पौधारोपण भी किया गया, जिससे पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश भी उजागर हुआ। पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार बेनीवाल, मुख्य कार्यकारी अधिकारी गौरव बुडानिया, अतिरिक्त जिला कलेक्टर संजय शर्मा, सभापति सुनील तिलकर, नगर परिषद आयुक्त देवेंद्र कुमार जिंदल, विकास अधिकारी जगदीश प्रसाद मीणा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहे।
इस आयोजन ने न केवल सरदार पटेल की 150वीं जयंती को यादगार बनाया, बल्कि नागरिकों और युवाओं में राष्ट्रीय एकता और देशभक्ति की भावना को भी मजबूत किया।
- सवाई माधोपुरसरदार वल्लभभाई पटेल 150वीं जयंतीसरदार@150 एकता मार्चरन फॉर यूनिटीकाना राम जिला कलक्टरपुलिस लाइन परेड ग्राउंडलखनऊ महानगर कोतवालीएनसीसी कैडेट्सएनएसएस कैडेट्सपौधारोपण सवाई माधोपुरSawaimadhopurSardar Vallabhbhai Patel 150thSardar@150 Unity MarchRun For UnityKanna Ram CollectorPolice Line Parade GroundNCC CadetsNSS CadetsPlantation Sawaimadhopur

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur
नाम: हरक चंद जैन
वर्तमान पद: रिपोर्टर
कार्यक्षेत्र: सवाई माधोपुर (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): जनहित के मुद्दे और स्थानीय समाचार (सवाई माधोपुर)
परिचय
हरक चंद जैन राजस्थान के सवाई माधोपुर क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह मुख्य रूप से सवाई माधोपुर जिले के स्थानीय समाचारों और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
हरक चंद जैन को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में 45 वर्षों का लंबा और व्यापक अनुभव है। अपने इस दीर्घकालिक करियर के दौरान वह कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों से जुड़े रहे हैं:
- दैनिक प्रातःकाल: पिछले 6 वर्षों से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' के साथ जुड़कर कार्यरत हैं।
- अन्य समाचार पत्र: इसके पूर्व उन्होंने धर्म दिवाकर, देश की धरती, जननायक, नवज्योति, नवभारत टाइम्स और महका भारत जैसे विभिन्न समाचार पत्रों के लिए पत्रकारिता की है।
