संतोष स्वामी को मिला ‘मिलेनियर फार्मर ऑफ इंडिया’ अवार्ड, जैविक खेती में नवाचारों का मिला राष्ट्रीय सम्मान
सवाई माधोपुर के किसान संतोष स्वामी को जैविक खेती और नवाचार के क्षेत्र में योगदान के लिए ‘मिलेनियर फार्मर ऑफ इंडिया’ अवार्ड से सम्मानित किया गया। उन्होंने अपने अपूर्वा जैविक फार्म और प्रशिक्षण संस्थान के माध्यम से किसानों को प्रशिक्षित कर जैविक खेती को बढ़ावा दिया है।

नई दिल्ली। सवाई माधोपुर जिले के बोलीं ब्लॉक के ग्राम पंचायत डिडवाड़ी के किसान संतोष स्वामी को कृषि जागरण और आईसीएआर द्वारा आयोजित किसान सेमिनार में ‘मिलेनियर फार्मर ऑफ इंडिया’ अवार्ड से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्नत कृषि तकनीक और खेती में नवाचार के क्षेत्र में उनके महत्वपूर्ण योगदान को मान्यता देने के लिए दिया गया।
नई दिल्ली के आईसीएआर मैला मैदान, पूसा में आयोजित इस कार्यक्रम में देशभर के किसानों और कृषि विशेषज्ञों की उपस्थिति रही। संतोष स्वामी ने अपने फार्म, अपूर्वा जैविक कृषि फार्म और प्रशिक्षण संस्थान के माध्यम से जैविक खेती को बढ़ावा देने के साथ-साथ किसानों को प्रशिक्षण देने का कार्य किया है। उन्होंने अपने फार्म पर काले गेहूं, बिना छिलके वाला जौ, चना, सरसों, सफेद मूली, सफेद जामुन, सूरजमुखी, गूगल और ओयेस्टर मशरूम जैसी फसलों में नवाचार किया है।
संतोष स्वामी ने जिले भर में श्री रघुवीर कृषक विकास उत्पादक समिति लिमिटेड में सहायक निदेशक के रूप में कार्य करते हुए ग्रामीण किसानों को एफपीओ (FPO) के माध्यम से जैविक खेती और इंटरक्रॉपिंग की जानकारी प्रदान की। उन्होंने बताया कि जल्द ही जिले में जैविक किसान मेलों का आयोजन किया जाएगा और किसानों को खेती में नवाचार और आधुनिक कृषि तकनीक के प्रशिक्षण शिविरों के माध्यम से सशक्त किया जाएगा।
संतोष स्वामी को यह राष्ट्रीय स्तर का पुरस्कार उनके सतत प्रयास, नवाचार और किसानों के लिए समर्पित योगदान का प्रतीक माना जा रहा है। उनके प्रयास न केवल स्थानीय किसानों के लिए प्रेरणा हैं, बल्कि समग्र कृषि विकास में भी एक नया दृष्टिकोण प्रस्तुत करते हैं।
- संतोष स्वामीमिलेनियर फार्मर ऑफ इंडियाअपूर्वा जैविक कृषि फार्मसवाई माधोपुर किसानजैविक खेती नवाचारकृषि जागरण पुरस्कारआईसीएआर किसान सेमिनारभारत किसान सम्मानजैविक किसान प्रशिक्षणइंटरक्रॉपिंग तकनीककिसान विकास उत्पादक समितिFPOसवाई माधोपुर कृषिOrganic Farming IndiaMillenium Farmer AwardSantosh SwamiAPURVA Organic FarmICAR SeminarFarmer InnovationRajasthan FarmersFPO TrainingIntercropping Techniques

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur
नाम: हरक चंद जैन
वर्तमान पद: रिपोर्टर
कार्यक्षेत्र: सवाई माधोपुर (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): जनहित के मुद्दे और स्थानीय समाचार (सवाई माधोपुर)
परिचय
हरक चंद जैन राजस्थान के सवाई माधोपुर क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह मुख्य रूप से सवाई माधोपुर जिले के स्थानीय समाचारों और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
हरक चंद जैन को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में 45 वर्षों का लंबा और व्यापक अनुभव है। अपने इस दीर्घकालिक करियर के दौरान वह कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों से जुड़े रहे हैं:
- दैनिक प्रातःकाल: पिछले 6 वर्षों से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' के साथ जुड़कर कार्यरत हैं।
- अन्य समाचार पत्र: इसके पूर्व उन्होंने धर्म दिवाकर, देश की धरती, जननायक, नवज्योति, नवभारत टाइम्स और महका भारत जैसे विभिन्न समाचार पत्रों के लिए पत्रकारिता की है।
