संत रविदास जी की 650वीं जयंती पर मेहंदीपुर बालाजी में ऐतिहासिक यात्रा रथ का भव्य स्वागत
संत रविदास जी की 650वीं जयंती पर मेहंदीपुर बालाजी पहुंची ऐतिहासिक यात्रा रथ का भव्य स्वागत, नेताओं और श्रद्धालुओं ने किया अभिनंदन।

तस्वीर में मेहंदीपुर बालाजी में संत रविदास यात्रा के स्वागत के दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि, भाजपा नेता और श्रद्धालु नजर आ रहे हैं।
संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज की 650वीं जयंती के अवसर पर निकाली जा रही ऐतिहासिक यात्रा रथ के मेहंदीपुर बालाजी पहुंचने पर श्रद्धालुओं और स्थानीय नेताओं ने भव्य स्वागत किया। यात्रा रथ पर पुष्पवर्षा कर श्रद्धालुओं ने श्रद्धा और सम्मान व्यक्त किया।
इस अवसर पर मेहंदीपुर बालाजी महाराज की विशेष पूजा-अर्चना की गई और देश एवं प्रदेश की खुशहाली की कामना की गई। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने संत रविदास जी महाराज के विचारों और उनके सामाजिक संदेश को स्मरण करते हुए उन्हें नमन किया।
प्रख्यात समाजसेवी एवं भामाशाह रामनिवास मीणा ने संत रविदास जी के आदर्शों को याद करते हुए कहा कि उनके जीवन और वाणी से मिले समता, सामाजिक न्याय, मानवता तथा आध्यात्मिक चेतना के संदेश आज भी समाज के लिए मार्गदर्शक हैं। उन्होंने कहा कि संत रविदास जी के विचार भेदभाव से ऊपर उठकर समरस, समतामूलक एवं सशक्त भारत के निर्माण की प्रेरणा देते हैं।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित वक्ताओं ने भी संत रविदास जी महाराज के सिद्धांतों को समाज के लिए महत्वपूर्ण बताया और उनके आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष गोवर्धन सिंह जादौन, करौली-धौलपुर लोकसभा क्षेत्र की भाजपा प्रत्याशी इंदु जाटव, समाजसेवी एवं भामाशाह रामनिवास मीणा, टोडाभीम और नादौती क्षेत्र के सभी भाजपा मंडल अध्यक्ष, प्रमुख पदाधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
संत रविदास जी महाराज की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित यह यात्रा रथ मेहंदीपुर बालाजी में श्रद्धा, सामाजिक समरसता और उनके विचारों के संदेश के साथ संपन्न हुआ।

Madan Mohan Garg(Gangapur City)
नाम: मदन मोहन गर्ग
वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (दैनिक प्रातःकाल, गंगापुर सिटी)
कार्यक्षेत्र: गंगापुर सिटी विधानसभा क्षेत्र सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला
बीट: प्रशासनिक समाचार, सामाजिक कार्यक्रम, जनसमस्याएं एवं सभी क्षेत्र
परिचय
मदन मोहन गर्ग राजस्थान के गंगापुर सिटी क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'दैनिक प्रातःकाल' में गंगापुर सिटी के ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। उनका मुख्य कार्यक्षेत्र गंगापुर सिटी विधानसभा सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला है। वह स्थानीय जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सरकारी योजनाओं और सामाजिक कार्यक्रमों सहित सभी क्षेत्रों की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव
मदन मोहन गर्ग को क्षेत्रीय पत्रकारिता का लंबा अनुभव है। वह साल 2015 से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' समाचार पत्र से जुड़े हुए हैं और क्षेत्र में समाचार संकलन व ब्यूरो संचालन का कार्य संभाल रहे हैं।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
वह उच्च शिक्षित हैं और उनकी शैक्षणिक योग्यता इस प्रकार है:
- बी.ए. (B.A.) और बी.एड. (B.Ed.)
- एम.ए. (M.A.) और एम.एड. (M.Ed. - मास्टर ऑफ एजुकेशन)
