राज्य सरकार द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी राज्य स्तरीय संस्कृत-दिवस-समारोह आयोजित किया जाएगा। समारोह में संस्कृत भाषा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले संस्कृत-विद्वानों को सम्मानित किया जाएगा।

संस्कृत-शिक्षा विभाग की आयुक्त प्रियंका जोधावत ने बताया कि इस संबंध में विभाग की ओर से सभी जिला कलक्टर, विश्वविद्यालय-कुलसचिवों, संभागीय संस्कृत-शिक्षा अधिकारियों, निदेशक, प्रारम्भिक एवं माध्यमिक शिक्षा तथा संस्कृत के संस्था प्रधानों के माध्यम से प्रस्ताव आमन्त्रित किए गए हैं।

विभाग ने प्रस्तावों के साथ संस्कृत क्षेत्र में कार्य करने वाले विद्वानों का संक्षिप्त परिचयात्मक-विवरण निर्धारित प्रपत्र में मांगा है। इच्छुक प्रस्ताव 28 जुलाई 2026 तक अनिवार्य रूप से डाक द्वारा, व्यक्तिगत रूप से अथवा विभागीय ईमेल director.sanskrit@gmail.com पर भेजे जा सकते हैं।

राज्य स्तरीय संस्कृत-दिवस-समारोह में सम्मान के लिए प्रस्ताव आमन्त्रित किए जाने से संस्कृत भाषा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले विद्वानों को पहचान और सम्मान देने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। विस्तृत जानकारी एवं आवेदन-प्रारूप संस्कृत-शिक्षा विभाग की अधिकृत वेबसाइट www.rajsanskrit.nic.in पर उपलब्ध है।

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur

नाम: हरक चंद जैन

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: सवाई माधोपुर (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): जनहित के मुद्दे और स्थानीय समाचार (सवाई माधोपुर)

परिचय

हरक चंद जैन राजस्थान के सवाई माधोपुर क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह मुख्य रूप से सवाई माधोपुर जिले के स्थानीय समाचारों और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

हरक चंद जैन को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में 45 वर्षों का लंबा और व्यापक अनुभव है। अपने इस दीर्घकालिक करियर के दौरान वह कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों से जुड़े रहे हैं:

  • दैनिक प्रातःकाल: पिछले 6 वर्षों से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' के साथ जुड़कर कार्यरत हैं।
  • अन्य समाचार पत्र: इसके पूर्व उन्होंने धर्म दिवाकर, देश की धरती, जननायक, नवज्योति, नवभारत टाइम्स और महका भारत जैसे विभिन्न समाचार पत्रों के लिए पत्रकारिता की है।

Next Story