सवाई माधोपुर, 10 अगस्त 2026। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व द्वारा संत रविदास महाराज की 650वीं जयंती के अवसर पर निकाली जा रही समरसता संकल्प कलश रथ यात्रा सोमवार को सवाई माधोपुर पहुंची। कुस्तला पहुंचने पर भाजपा जिलाध्यक्ष मानसिंह गुर्जर के नेतृत्व में जिला एवं मंडल पदाधिकारियों ने रथ की अगवानी की।

भाजपा जिला प्रवक्ता सुरेन्द्र शर्मा ने बताया कि कुस्तला से अगवानी के बाद समरसता संकल्प कलश रथ बजरिया स्थित अग्रसेन सदन पहुंचा। यहां जिलाध्यक्ष मानसिंह गुर्जर ने संत रविदास महाराज की प्रतिमा की पूजा-अर्चना की और उनकी जीवनी पर प्रकाश डाला।

इसके बाद कलश रथ यात्रा अग्रसेन सदन से विजयेश्वर धर्मार्थ ट्रस्ट शिव मंदिर पहुंची। यहां भी कलश रथ का अभिनंदन किया गया। इसके बाद रथ शहर के खंडार बस स्टैंड पहुंचा, जहां भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष कपिल जैन के नेतृत्व में मंडल कार्यकर्ताओं ने रथ का अभिनंदन किया। कार्यकर्ताओं ने पूजा-अर्चना कर संत रविदास महाराज को नमन किया।

समरसता संकल्प कलश रथ का रात्रि विश्राम सवाई माधोपुर शहर में ही रहेगा। इसके बाद 11 अगस्त को प्रातः 10 बजे रथ खंडार विधानसभा क्षेत्र के लिए रवाना होगा।

इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेशचंद जैन, डॉ. भरतलाल मथुरिया, जिला उपाध्यक्ष सत्यनारायण धाकड़, हरिओम गर्ग, मीरा सैनी, जिला प्रवक्ता सुरेन्द्र शर्मा, गीता सैनी, मंडल अध्यक्ष रितेश भारद्वाज, कुंडेरा मंडल अध्यक्ष मनीष अग्रवाल, अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष अशोक बैंडवाल, पृथ्वीराज मीणा, हरीबाबू जीनगर, कमलेश जैलिया, राजेश गोयल, सुनील तिलकर, मुरली गौतम, केशव शर्मा, ओमप्रकाश शर्मा, खेमराज महावर, सतीश शर्मा, मुकेश शर्मा, लालचंद रैगर, पप्पू पटोना, निर्मल जैन, हरिप्रसाद गुप्ता, मनोज बैरवा, संतोष मथुरिया, सावित्री शर्मा आदि भाजपा पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur

नाम: हरक चंद जैन

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: सवाई माधोपुर (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): जनहित के मुद्दे और स्थानीय समाचार (सवाई माधोपुर)

परिचय

हरक चंद जैन राजस्थान के सवाई माधोपुर क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह मुख्य रूप से सवाई माधोपुर जिले के स्थानीय समाचारों और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

हरक चंद जैन को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में 45 वर्षों का लंबा और व्यापक अनुभव है। अपने इस दीर्घकालिक करियर के दौरान वह कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों से जुड़े रहे हैं:

  • दैनिक प्रातःकाल: पिछले 6 वर्षों से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' के साथ जुड़कर कार्यरत हैं।
  • अन्य समाचार पत्र: इसके पूर्व उन्होंने धर्म दिवाकर, देश की धरती, जननायक, नवज्योति, नवभारत टाइम्स और महका भारत जैसे विभिन्न समाचार पत्रों के लिए पत्रकारिता की है।

Next Story