जिला विधिक सेवा प्राधिकरण का निरीक्षण अभियान

राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सवाई माधोपुर के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सवाई माधोपुर की सचिव समीक्षा गौतम द्वारा मंगलवार को उपकारागृह गंगापुर सिटी का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कुल 57 बंदी उपस्थित पाए गए।

उपकारागृह में सुविधाओं का जायजा

सचिव समीक्षा गौतम द्वारा कार्यवाहक जेलर विदेश कुमार से निम्न बिंदुओं पर जानकारी ली गई:

  • बंदियों को प्रदान भोजन की गुणवत्ता।
  • उनके पास अधिवक्ता की उपलब्धता।
  • निःशुल्क विधिक सहायता के इच्छुक बंदियों की संख्या।
  • प्रिजन लीगल एड क्लिनिक के माध्यम से की गई कार्यवाही एवं बंदियों की समस्याएं।

"उप कारागृह में बंदियों को प्रदान मूलभूत सुविधाएं संतोषजनक पाई गई।"

मेटरनिटी होम एवं पालना गृह की स्थिति

सचिव समीक्षा गौतम द्वारा राजकीय सामान्य चिकित्सालय गंगापुर सिटी में स्थित मेटरनिटी होम एवं पालना गृह का निरीक्षण किया गया। मौके पर उपस्थित पालना गृह इंचार्ज डॉक्टर सुमन मीणा तथा डॉक्टर रामकेश मीणा से निम्नलिखित विषयों पर जानकारी ली गई:

  • विगत 2 वर्षों में पालना गृह में छोड़े गए शिशुओं की संख्या।
  • बच्चों से संबंधित रजिस्टर का उचित संधारण एवं उनमें नियमित प्रविष्टियां।
  • पालना गृह की साफ-सफाई एवं बच्चों की सुरक्षा के इंतजाम।
  • पालना गृह के प्रचार-प्रसार तथा मेटरनिटी होम की साफ-सफाई।
  • महिलाओं को प्रसव पूर्व एवं प्रसव के बाद प्रदान सुविधाओं के बारें में जानकारी।

निरीक्षण के निष्कर्ष एवं निर्देश

निरीक्षण के दौरान मेटरनिटी होम एवं पालना गृह में गंदगी पाई गई, इस पर सचिव समीक्षा गौतम द्वारा मेटरनिटी होम एवं पालना गृह की नियमित रूप से साफ-सफाई करवाने, पालना गृह का व्यापक प्रचार-प्रसार करने के संबंध में निर्देश प्रदान किए गए।

Updated On
Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story