राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार सवाई माधोपुर जिले में संगठन का विस्तार करते हुए सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता प्रकोष्ठ की नई जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के दिशा-निर्देशों के क्रम में, प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष विक्रम स्वामी द्वारा जारी आधिकारिक आदेशों के तहत सलमान रंगरेज को सवाई माधोपुर जिले का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। प्रदेशभर में की गई इन जिला स्तरीय नियुक्तियों के क्रम में सलमान रंगरेज को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपे जाने के बाद जिले में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और उनके समर्थकों में उत्साह का माहौल है।

अपनी नियुक्ति पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए सलमान रंगरेज ने प्रदेश नेतृत्व का आभार जताया और भरोसा दिलाया कि वे इस दायित्व का पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निर्वहन करेंगे। उन्होंने संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लेते हुए कहा कि वे भविष्य में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता से जुड़े विषयों को प्रमुखता के साथ उठाएंगे। इस अवसर पर सलमान रंगरेज ने सवाई माधोपुर जिला अध्यक्ष, बामनवास विधायक इंदिरा मीणा एवं एआईसीसी सचिव तथा सवाई माधोपुर के पूर्व विधायक दानिश अबरार का विशेष रूप से आभार व्यक्त किया। कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया है कि रंगरेज के नेतृत्व में जिले में कांग्रेस संगठन और अधिक सशक्त व संगठित होगा।

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur

नाम: हरक चंद जैन

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: सवाई माधोपुर (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): जनहित के मुद्दे और स्थानीय समाचार (सवाई माधोपुर)

परिचय

हरक चंद जैन राजस्थान के सवाई माधोपुर क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह मुख्य रूप से सवाई माधोपुर जिले के स्थानीय समाचारों और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

हरक चंद जैन को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में 45 वर्षों का लंबा और व्यापक अनुभव है। अपने इस दीर्घकालिक करियर के दौरान वह कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों से जुड़े रहे हैं:

  • दैनिक प्रातःकाल: पिछले 6 वर्षों से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' के साथ जुड़कर कार्यरत हैं।
  • अन्य समाचार पत्र: इसके पूर्व उन्होंने धर्म दिवाकर, देश की धरती, जननायक, नवज्योति, नवभारत टाइम्स और महका भारत जैसे विभिन्न समाचार पत्रों के लिए पत्रकारिता की है।

Next Story