साहू समाज का स्नेह मिलन और मां कर्मा बाई जयंती महोत्सव आज, नृसिंह मंदिर में भव्य आयोजन
राठौर तेलियान साहू समाज वेलफेयर सोसायटी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में कुरीतियों के निवारण और सामाजिक एकता पर होगी विस्तृत चर्चा, प्रबुद्धजन डालेंगे जीवनी पर प्रकाश।

राठौर तेलियान साहू समाज वेलफेयर सोसायटी के तत्वाधान में 22 मार्च को मां कर्मा बाई जयंती महोत्सव एवं स्नेह मिलन समारोह का आयोजन शहर स्थित श्री नृसिंह भगवान पंच तेलियांन मंदिर में प्रातः 10:00 बजे धूमधाम से मनाया जाएगा। साहू समाज प्रवक्ता योगेश कुमार साहू खेरदा ने बताया कि मां कर्मा बाई की फोटो पर पुष्पांजलि अर्पित कर समाज के प्रबुद्धजनों द्वारा कर्मा बाई की जीवनी पर प्रकाश डाला जाएगा एवं समाज की मातृ शक्ति द्वारा भजन गायन किया जाएगा।
सामाजिक एकता और सुधार पर केंद्रित रहेगा कार्यक्रम
इस दौरान समाज में व्याप्त कुरीतियों के निवारण, सामाजिक एकता, संगठनात्मक मजबूती तथा समाज सुधार से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की जाएगी। साहू समाज जिलाध्यक्ष योगेश साहू (मसाले वाले) ने समाज के सभी बंधुओ से अपील कि है कि वह इस समारोह में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर समाजहित में अपने विचार रखें और संगठन को मजबूत बनाने में योगदान दें। समारोह के दौरान अन्य आवश्यक निर्णय भी लिए जाने की संभावना है।
आयोजन समिति एवं व्यवस्थाओं का आवंटन
समारोह की व्यवस्था की जिम्मेदारी मंदिर अध्यक्ष सोहनलाल राठौर, शंकरलाल धूमड बस वाले, राजेश नैनावद वाले, शंकरलाल गोठड़ा वाले, रामदयाल राठौर आलनपुर वाले, हरीश साहू आवासन मंडल एवं योगेश कुमार साहू खेरदा को दी गई है। राठौर तेलियान साहू समाज वेलफेयर सोसायटी द्वारा आयोजित इस महोत्सव के माध्यम से समाज को संगठित करने और कर्मा बाई के आदर्शों को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया गया है।

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur
नाम: हरक चंद जैन
वर्तमान पद: रिपोर्टर
कार्यक्षेत्र: सवाई माधोपुर (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): जनहित के मुद्दे और स्थानीय समाचार (सवाई माधोपुर)
परिचय
हरक चंद जैन राजस्थान के सवाई माधोपुर क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह मुख्य रूप से सवाई माधोपुर जिले के स्थानीय समाचारों और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
हरक चंद जैन को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में 45 वर्षों का लंबा और व्यापक अनुभव है। अपने इस दीर्घकालिक करियर के दौरान वह कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों से जुड़े रहे हैं:
- दैनिक प्रातःकाल: पिछले 6 वर्षों से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' के साथ जुड़कर कार्यरत हैं।
- अन्य समाचार पत्र: इसके पूर्व उन्होंने धर्म दिवाकर, देश की धरती, जननायक, नवज्योति, नवभारत टाइम्स और महका भारत जैसे विभिन्न समाचार पत्रों के लिए पत्रकारिता की है।
