जयपुर: सेफ मदरहुड डे पर सिमुलेशन बेस्ड नेशनल वर्कशॉप का आयोजन
नर्सिंग टीचर्स एसोसिएशन और आरएच हेल्थ केयर ने हाइब्रिड मोड पर कार्यशाला आयोजित कर नर्सिंग कर्मियों को प्रसव पूर्व देखभाल और पीपीएच प्रबंधन का प्रशिक्षण दिया।

जयपुर, 11 अप्रैल। सेफ मदरहुड डे के अवसर पर नर्सिंग टीचर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया एवं आर एच हेल्थ केयर सिमुलेशन सेंटर के संयुक्त तत्वाधान में शनिवार को हाइब्रिड मोड पर ऑफलाइन एवं ऑनलाइन सिमुलेशन बेस्ड नेशनल वर्कशॉप का आयोजन सफलतापूर्वक किया गया। इस विशेष कार्यशाला का सीधा प्रसारण देश-विदेश के हजारों नर्सिंग कार्मिकों एवं विद्यार्थियों के लिए ऑनलाइन माध्यम से किया गया, जिससे वे सुरक्षित मातृत्व से जुड़ी नवीनतम जानकारियों से रूबरू हो सके। हाइब्रिड मोड पर आयोजित इस वर्कशॉप में प्रसव पूर्व देखभाल, पीपीएच का प्रबंधन, मदर्स वेटिंग होम, परिवार नियोजन और प्रेग्नेंसी इंड्यूस्ड हाइपरटेंशन जैसी जटिलताओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
विशेषज्ञों द्वारा विभिन्न विषयों पर विस्तृत व्याख्यान
एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष पुरुषोत्तम कुम्भज एवं आर एच हेल्थ केयर सिमुलेशन सेंटर के सीईओ डॉक्टर राहुल शर्मा ने कार्यक्रम की जानकारी साझा की। कार्यशाला के दौरान विषय विशेषज्ञों ने महत्वपूर्ण सत्र लिए, जिनमें "मेटरनल वेटिंग होम पर पुरुषोत्तम कुम्भज द्वारा, प्रसव पश्चात रक्त स्त्राव पर मिनाक्षी शर्मा द्वारा, प्रसव पूर्व देखभाल पर बिंदु के द्वारा, परिवार नियोजन पर संदीप शर्मा द्वारा, कंगारू मदर केयर पर राजेंद्र शर्मा द्वारा, एवं एसेंशियल प्रोटोकॉल ऑफ इंटरनेटल केयर पर उदयपुर नर्सिंग कॉलेज की व्याख्याता तरुणा पुजारी द्वारा विस्तृत व्याख्यान किया गया।" इस पूरी वर्कशॉप का कुशल संचालन मेघा शर्मा द्वारा संपन्न किया गया।
प्रतिभागियों को मिले पांच क्रेडिट हॉर्स और पर्यवेक्षण
इस गरिमामयी कार्यक्रम में कपीश शर्मा, डा सीमा शर्मा, नेमीचंद जाट, सुनीता धारीवाल, विनीता शेखावत, समोल चौधरी, राजेंद्र शर्मा, पूनम चौधरी, डा अंकित गर्ग और चेतन गुप्ता उपस्थित रहे। इसके साथ ही राजस्थान नर्सिंग कोन्सिल से आए ऑब्जर्वर डा राकेश जाटव और प्रवीण शर्मा ने सी एन ई कार्यक्रम में पर्यवेक्षक के रूप में भाग लिया। कार्यशाला के अंत में यह घोषणा की गई कि वर्कशॉप में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को पांच क्रेडिट हॉर्स दिए जायेंगे, जो उनके व्यावसायिक विकास में सहायक सिद्ध होंगे।

Pratahkal Bureau
प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
