सवाई माधोपुर, 11 दिसंबर। राजस्थान सरकार की पहल पर सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और आमजन को सुरक्षित यातायात के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से आज से पूरे प्रदेश में सड़क सुरक्षा पखवाड़ा शुरू हो गया। इस अवसर पर सवाई माधोपुर के रणथम्भौर सर्किल पर अतिरिक्त जिला कलक्टर संजय शर्मा की उपस्थिति में परिवहन विभाग द्वारा भव्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर पखवाड़े का शुभारम्भ किया गया।

जिला परिवहन अधिकारी हनुमान मीणा ने बताया कि यह पखवाड़ा 11 दिसंबर से 25 दिसंबर तक विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से आयोजित किया जाएगा। पखवाड़े के दौरान प्रत्येक दिन अलग-अलग थीम पर आधारित कार्यक्रमों के जरिये आमजन और वाहन चालकों को यातायात नियमों के पालन और सुरक्षा के प्रति जागरूक किया जाएगा।

शुरुआती दिन की गतिविधियों के तहत हम्मीर सर्किल से सड़क सुरक्षा संदेश का संचालन किया गया। इस दौरान वाहन चालकों और आमजन को हेलमेट और सीट बेल्ट का अनिवार्य उपयोग, तेज गति से वाहन न चलाने और वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करने जैसे महत्वपूर्ण नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया गया।

जिला परिवहन अधिकारी ने आगे बताया कि शुक्रवार को शहर के विभिन्न स्कूलों में कक्षा 11वीं और 12वीं के विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा से संबंधित नियमों और सावधानियों की विस्तृत जानकारी दी जाएगी। वहीं शनिवार को शहर में एक भव्य यातायात जागरूकता रैली का आयोजन किया जाएगा, जिसमें विद्यार्थियों, सामाजिक संगठनों और पुलिस प्रशासन के अधिकारी शामिल होंगे।

सड़क सुरक्षा पखवाड़े के अंतर्गत 25 दिसंबर तक मानव श्रृंखला, नुक्कड़ नाटक, पोस्टर प्रतियोगिता और विशेष अभियान चलाकर आमजन को जिम्मेदार और सतर्क चालक बनने के लिए प्रेरित किया जाएगा। इस पखवाड़े का मुख्य उद्देश्य सड़क हादसों को कम करना और लोगों में सुरक्षित और नियमों के प्रति जागरूक यातायात संस्कृति का विकास करना है।

इस अवसर पर नगर परिषद सभापति सुनील तिलकर सहित अन्य जनप्रतिनिधि और स्थानीय नागरिक भी उपस्थित रहे।

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur

नाम: हरक चंद जैन

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: सवाई माधोपुर (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): जनहित के मुद्दे और स्थानीय समाचार (सवाई माधोपुर)

परिचय

हरक चंद जैन राजस्थान के सवाई माधोपुर क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह मुख्य रूप से सवाई माधोपुर जिले के स्थानीय समाचारों और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

हरक चंद जैन को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में 45 वर्षों का लंबा और व्यापक अनुभव है। अपने इस दीर्घकालिक करियर के दौरान वह कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों से जुड़े रहे हैं:

  • दैनिक प्रातःकाल: पिछले 6 वर्षों से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' के साथ जुड़कर कार्यरत हैं।
  • अन्य समाचार पत्र: इसके पूर्व उन्होंने धर्म दिवाकर, देश की धरती, जननायक, नवज्योति, नवभारत टाइम्स और महका भारत जैसे विभिन्न समाचार पत्रों के लिए पत्रकारिता की है।

Next Story