सवाई माधोपुर, 13 दिसम्बर: जिले में सड़क दुर्घटनाओं को कम करने और आमजन में सुरक्षित यातायात के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय, साहुनगर में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम ने लोगों को एक स्पष्ट संदेश दिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला कलक्टर काना राम ने उपस्थित लोगों को यातायात नियमों का पालन करने और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने की अपील की।

जिला कलक्टर काना राम ने कहा कि यातायात नियमों का पालन केवल कानूनी दायित्व नहीं, बल्कि जीवन की सुरक्षा का आधार है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे इस अभियान के तहत 25 दिसम्बर तक बाल वाहनों और उनके चालकों की नेत्र जांच, ब्लैक स्पॉट चिन्हित कर सुरक्षा उपाय किए जा रहे हैं। विद्यार्थियों से भी अपील की गई कि वे अपने अभिभावकों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित करें और दुपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का अनिवार्य प्रयोग करें।

कार्यक्रम के दौरान “नो हेलमेट नो एंट्री, नो सीट बेल्ट नो एंट्री” संदेश वाले यातायात जागरूकता पोस्टर का विमोचन किया गया और सभी उपस्थितजनों को सड़क सुरक्षा की शपथ दिलवाई गई। पूर्व उपसभापति राजेश गोयल ने नशे में वाहन न चलाने, मोबाइल का प्रयोग न करने, हेलमेट और सीट बेल्ट का अनिवार्य उपयोग और तेज गति से बचने की अपील करते हुए कहा कि सुरक्षित यातायात ही जीवन की सुरक्षा सुनिश्चित करता है। उन्होंने जिले में चल रहे विकास कार्यों की जानकारी देते हुए बताया कि कृषि एवं आपदा मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा के प्रयासों से सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा 277 करोड़ रुपये से अधिक के कार्य प्रगतिरत हैं। इसके अलावा, प्रधानमंत्री गति शक्ति योजना के तहत रणथम्भौर रोड के लिए केंद्र सरकार स्तर पर 11 हजार करोड़ रुपये के प्रस्ताव पर काम जारी है। भविष्य में अमरूद, आंवला आदि की प्रोसेसिंग यूनिट स्थापित कर औद्योगिक विकास को बढ़ावा दिया जाएगा।

इस अवसर पर जिले के विभिन्न विद्यालयों में आयोजित प्रश्नोत्तरी, निबंध, वाद-विवाद, स्लोगन एवं पेंटिंग प्रतियोगिताओं के विजेता छात्रों को प्रशंसा पत्र और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अनिल जैमिनी ने बताया कि अभियान के तहत जिलेभर में नेत्र और स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किए जा रहे हैं, जिनमें विद्यार्थियों की आंखों की जांच भी की गई।

कार्यक्रम में अधीक्षण अभियंता पीडब्ल्यूडी हरि सिंह मीना, जिला परिवहन अधिकारी हनुमान मीणा, एडीपीसी समसा दिनेश गुप्ता, यातायात प्रभारी राकेश शर्मा, जनप्रतिनिधि, मीडिया प्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur

नाम: हरक चंद जैन

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: सवाई माधोपुर (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): जनहित के मुद्दे और स्थानीय समाचार (सवाई माधोपुर)

परिचय

हरक चंद जैन राजस्थान के सवाई माधोपुर क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह मुख्य रूप से सवाई माधोपुर जिले के स्थानीय समाचारों और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

हरक चंद जैन को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में 45 वर्षों का लंबा और व्यापक अनुभव है। अपने इस दीर्घकालिक करियर के दौरान वह कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों से जुड़े रहे हैं:

  • दैनिक प्रातःकाल: पिछले 6 वर्षों से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' के साथ जुड़कर कार्यरत हैं।
  • अन्य समाचार पत्र: इसके पूर्व उन्होंने धर्म दिवाकर, देश की धरती, जननायक, नवज्योति, नवभारत टाइम्स और महका भारत जैसे विभिन्न समाचार पत्रों के लिए पत्रकारिता की है।

Next Story