अंता (बारां)। अंता विधानसभा उपचुनाव को लेकर कांग्रेस के चुनाव अभियान ने गति पकड़ ली है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा ग्राम पंचायत कोयला के चुनाव प्रभारी नियुक्त सवाई माधोपुर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गिर्राज सिंह गुर्जर ने शुक्रवार को कोयला स्थित कांग्रेस कार्यालय में कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि कोयला के विकास में पूर्व विधायक प्रमोद जैन भाया का योगदान अतुलनीय रहा है। उन्होंने कहा कि जितना विकास भाया के कार्यकाल में हुआ, उतना किसी अन्य जनप्रतिनिधि के समय नहीं हुआ।

गुर्जर ने कहा कि प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बने दो वर्ष हो चुके हैं, लेकिन इस अवधि में न तो गरीबों के लिए कोई ठोस योजना बनी और न ही विकास कार्य हुए। ग्राम कोयला में सरकार या जनप्रतिनिधि द्वारा एक भी रुपया खर्च नहीं किया गया, जबकि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में गांव-गांव तक सड़क, पानी, बिजली, निशुल्क चिकित्सा सुविधा, गरीबों के लिए योजनाएं, निशुल्क खाद्यान्न और पशुओं के उपचार जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ही ऐसी पार्टी है जो गरीब, किसान और मजदूर वर्ग का सच्चा हितैषी है।

गुर्जर ने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे किसी भी प्रकार के भ्रम या बहकावे में न आएं। उन्होंने कहा कि कुछ लोग केवल वोट काटने और हार-जीत की राजनीति करने के लिए मैदान में उतरते हैं, जबकि कांग्रेस का उद्देश्य विकास की राजनीति करना है। यह चुनाव जात-पात या व्यक्तिगत लाभ का नहीं, बल्कि विकास की लड़ाई है। इसलिए सबको एकजुट होकर कांग्रेस प्रत्याशी प्रमोद जैन भाया को विजय दिलाने के लिए कार्य करना चाहिए।

बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने हाथ उठाकर संकल्प लिया कि वे कांग्रेस पार्टी को मजबूती से समर्थन देंगे और 11 नवंबर तक घर-घर जाकर मतदाताओं से संपर्क कर कांग्रेस प्रत्याशी को विजयी बनाएंगे। बैठक में जिला कांग्रेस कमेटी सवाई माधोपुर के मीडिया प्रभारी अजय शर्मा, कोयला मंडल अध्यक्ष पवन गौतम, सरपंच प्रवीण गौतम सहित गोविंद मेहता, धर्मवीर, पंकज, वसीम शेख, गोविंद लोधा, धर्मराज गोचर, रामबाबू शर्मा, बालमुकुंद लोधा, सोनू पठान, बृजमोहन प्रजापत, जितेंद्र गुर्जर, हेमराज मेहता, सत्यनारायण मेहता, मुकेश प्रजापत, बबलू सुमन, राम प्रसाद सुमन, गुंजन गालव, हेमराज सुमन, मानक रायका, मुकेश रायका और रघुवीर गुर्जर सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

गुर्जर ने अंत में कहा कि यह समय कांग्रेस के विकास कार्यों और जनसेवा की परंपरा को पुनः स्थापित करने का है। सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर कांग्रेस की जीत सुनिश्चित करें, ताकि अंता में विकास की धारा निरंतर बनी रहे।

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur

नाम: हरक चंद जैन

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: सवाई माधोपुर (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): जनहित के मुद्दे और स्थानीय समाचार (सवाई माधोपुर)

परिचय

हरक चंद जैन राजस्थान के सवाई माधोपुर क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह मुख्य रूप से सवाई माधोपुर जिले के स्थानीय समाचारों और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

हरक चंद जैन को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में 45 वर्षों का लंबा और व्यापक अनुभव है। अपने इस दीर्घकालिक करियर के दौरान वह कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों से जुड़े रहे हैं:

  • दैनिक प्रातःकाल: पिछले 6 वर्षों से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' के साथ जुड़कर कार्यरत हैं।
  • अन्य समाचार पत्र: इसके पूर्व उन्होंने धर्म दिवाकर, देश की धरती, जननायक, नवज्योति, नवभारत टाइम्स और महका भारत जैसे विभिन्न समाचार पत्रों के लिए पत्रकारिता की है।

Next Story