गंगापुर सिटी, मदन मोहन गर्ग: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के पथ संचलन का गंगापुर सिटी में भव्य स्वागत किया गया। फव्वारा चौक स्थित वैभव पाइप एजेंसी पर आयोजित इस कार्यक्रम में सभापति शिवरतन अग्रवाल के नेतृत्व में संघ के स्वयंसेवकों का पुष्प वर्षा के माध्यम से अभिनंदन किया गया।

इस अवसर पर सोनू गुट्टा, विष्णु गुप्ता, जीतू गुर्जर, लाला गुर्जर, जगदीश गुर्जर, नरेश गुर्जर और छोटू सैनी सहित स्थानीय समाजसेवी उपस्थित रहे। साथ ही, स्वदेशी जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने भी संघ के पथ संचलन का स्वागत पुष्प वर्षा के द्वारा किया। इस दौरान स्वदेशी जागरण मंच के जिला संयोजक महेश गुप्ता, सर्वेयर नगर संयोजक गोपाल बैराड़ा, अरविंद गोयल, जगदीश हेमनानी, रोहित गुप्ता, अनिल जैन और डॉक्टर कुसुम गुप्ता भी मौजूद रहे।

सभापति शिवरतन अग्रवाल ने इस अवसर पर बताया कि इस वर्ष राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अपने 100 वर्ष पूर्ण होने का ऐतिहासिक पर्व मना रहा है। उन्होंने कहा कि 1925 में विजयदशमी के दिन डॉक्टर केशव बलिराम हेडगेवार द्वारा स्थापित यह संगठन आज राष्ट्रभक्ति, अनुशासन, सेवा और संस्कारों का प्रतीक बन चुका है। संघ ने बीते एक शताब्दी में शिक्षा, सेवा, संस्कृति, ग्राम विकास, पर्यावरण संरक्षण और राष्ट्रीय एकता जैसे क्षेत्र में अनवरत कार्य किया है।

पथ संचलन के माध्यम से संघ के स्वयंसेवक देश के हर कोने में समाज के उत्थान के लिए निःस्वार्थ भाव से लगे हुए हैं। यह संचलन केवल प्रदर्शन नहीं, बल्कि ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ के संकल्प का जीवंत प्रतीक है, जो अनुशासन, संगठन शक्ति और राष्ट्रीय एकता का संदेश पूरे राष्ट्र तक पहुंचा रहा है।

Madan Mohan Garg(Gangapur City)

Madan Mohan Garg(Gangapur City)

नाम: मदन मोहन गर्ग

वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (दैनिक प्रातःकाल, गंगापुर सिटी)

कार्यक्षेत्र: गंगापुर सिटी विधानसभा क्षेत्र सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला

बीट: प्रशासनिक समाचार, सामाजिक कार्यक्रम, जनसमस्याएं एवं सभी क्षेत्र

परिचय 

मदन मोहन गर्ग राजस्थान के गंगापुर सिटी क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'दैनिक प्रातःकाल' में गंगापुर सिटी के ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। उनका मुख्य कार्यक्षेत्र गंगापुर सिटी विधानसभा सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला है। वह स्थानीय जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सरकारी योजनाओं और सामाजिक कार्यक्रमों सहित सभी क्षेत्रों की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव

मदन मोहन गर्ग को क्षेत्रीय पत्रकारिता का लंबा अनुभव है। वह साल 2015 से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' समाचार पत्र से जुड़े हुए हैं और क्षेत्र में समाचार संकलन व ब्यूरो संचालन का कार्य संभाल रहे हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

वह उच्च शिक्षित हैं और उनकी शैक्षणिक योग्यता इस प्रकार है:

  • बी.ए. (B.A.) और बी.एड. (B.Ed.)
  • एम.ए. (M.A.) और एम.एड. (M.Ed. - मास्टर ऑफ एजुकेशन)

Next Story