सवाई माधोपुर, 6 अक्टूबर। राष्ट्रीय सैम्पल सर्वेक्षण के दौरान जिलेवासियों से सही, तथ्यात्मक एवं पूर्ण जानकारी उपलब्ध कराने की अपील की गई है। जिला कलक्टर काना राम ने कहा कि सर्वेक्षण से प्राप्त आंकड़े देश और राज्य की सामाजिक एवं आर्थिक स्थिति को समझने के साथ राष्ट्रीय योजनाओं और नीति निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

भारत सरकार देश के सामाजिक एवं आर्थिक परिदृश्य से संबंधित महत्वपूर्ण एवं विश्वसनीय आंकड़े एकत्र करने के उद्देश्य से राष्ट्रीय स्तर पर नियमित रूप से राष्ट्रीय सैम्पल सर्वेक्षण (एनएसएस) का आयोजन कर रही है। सर्वेक्षण के दौरान सांख्यिकी विभाग के कार्मिक गांव, शहर, परिवार अथवा व्यवसाय से संबंधित जानकारी एकत्रित करते हैं। इन्हीं आंकड़ों के आधार पर सरकार भविष्य की योजनाएं एवं नीतियां तय करती है।

जिला कलक्टर काना राम ने जिलेवासियों से कहा कि जब सर्वेक्षणकर्ता संबंधित आंकड़े जुटाने के लिए उनके पास आएं, तो उन्हें सही, तथ्यात्मक एवं पूर्ण जानकारी उपलब्ध करवाएं। उन्होंने कहा कि सर्वेक्षण में एकत्र की गई जानकारी देश और राज्य की सामाजिक एवं आर्थिक स्थिति को समझने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। इन आंकड़ों का उपयोग जनकल्याणकारी योजनाओं के बेहतर नियोजन, संसाधनों के प्रभावी उपयोग तथा भविष्य की नीतियों एवं कार्यक्रमों के निर्माण में किया जाता है।

जिले के चयनित ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में जुलाई 2026 से जून 2027 तक सर्वेक्षण कार्य जारी रहेगा। सर्वेक्षण का कार्य आर्थिक एवं सांख्यिकी निदेशालय के अधीन जिला सांख्यिकी कार्यालयों में पदस्थापित कार्मिकों द्वारा निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार किया जा रहा है। इसमें देश के आर्थिक परिदृश्य के साथ कृषि परिवारों की स्थिति का आकलन किया जाता है।

कलक्टर ने बताया कि सर्वेक्षण में नागरिकों द्वारा उपलब्ध कराई गई जानकारी की गोपनीयता का पूर्ण ध्यान रखा जाता है। प्राप्त सूचनाओं का उपयोग निर्धारित सांख्यिकीय उद्देश्यों के लिए ही किया जाता है। इसलिए नागरिक बिना किसी संकोच के सर्वेक्षण कार्मिकों को आवश्यक जानकारी उपलब्ध करवाएं।

कलक्टर ने जिले के सभी सरपंचों, पार्षदों, जनप्रतिनिधियों, समाज के प्रबुद्धजनों, वेलफेयर सोसाइटीज तथा उद्यमी संगठनों से भी आग्रह किया है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में एनएसएस सर्वेक्षण के महत्व के बारे में आमजन को जागरूक करें तथा सर्वेक्षण कार्य में आवश्यक सहयोग प्रदान करने के लिए प्रेरित करें। सर्वेक्षण के आंकड़े भविष्य की योजनाओं, संसाधनों के प्रभावी उपयोग और नीतियों एवं कार्यक्रमों के निर्माण के लिए महत्वपूर्ण आधार उपलब्ध कराएंगे।

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur

नाम: हरक चंद जैन

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: सवाई माधोपुर (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): जनहित के मुद्दे और स्थानीय समाचार (सवाई माधोपुर)

परिचय

हरक चंद जैन राजस्थान के सवाई माधोपुर क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह मुख्य रूप से सवाई माधोपुर जिले के स्थानीय समाचारों और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

हरक चंद जैन को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में 45 वर्षों का लंबा और व्यापक अनुभव है। अपने इस दीर्घकालिक करियर के दौरान वह कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों से जुड़े रहे हैं:

  • दैनिक प्रातःकाल: पिछले 6 वर्षों से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' के साथ जुड़कर कार्यरत हैं।
  • अन्य समाचार पत्र: इसके पूर्व उन्होंने धर्म दिवाकर, देश की धरती, जननायक, नवज्योति, नवभारत टाइम्स और महका भारत जैसे विभिन्न समाचार पत्रों के लिए पत्रकारिता की है।

Next Story