सवाई माधोपुर। रणथंभौर नेशनल पार्क से निकलकर टाइगर T-2407 एक बार फिर आबादी क्षेत्र में पहुंच गया है। सोमवार को यह मेल टाइगर रामसिंहपुरा गांव के खेतों में दिखाई दिया, जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई और टाइगर की लगातार मॉनिटरिंग व ट्रैकिंग में जुटी हुई है।

होटल के पास मूवमेंट और विभाग की सक्रियता

वन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार रविवार को भी यह मेल टाइगर T-2407 जंगल से निकलकर रणथंभौर क्षेत्र में एक होटल के पास स्थित वृक्षकुंज में पहुंच गया था। जिसके बाद टाइगर का दिनभर वहीं मूवमेंट रहा। जिसके बाद देर शाम टाइगर वापस जंगल की ओर लौट गया, जिससे वन विभाग की टीम ने राहत की सांस ली। लेकिन सोमवार शाम को एक बार फिर मेल टाइगर टी 2407 जंगल की सीमा पार कर रामसिंहपुरा गांव के खेतों में पहुंच गया।

खेतों में टाइगर की मौजूदगी से ग्रामीणों में डर

खेतों में टाइगर की मौजूदगी की खबर फैलते ही आसपास के ग्रामीणों में डर का माहौल बन गया और लोग अपने घरों में रहने को मजबूर हो गए। वर्तमान में वन विभाग के आलाधिकारी और कर्मचारी मौके पर मौजूद हैं और टाइगर की गतिविधियों पर नजर रखे हुए हैं। डीएफओ मानस सिंह के निर्देश पर विभाग की टीम लगातार ट्रैकिंग कर रही है ताकि किसी भी प्रकार की जनहानि या अप्रिय घटना होने से बचा जा सके।

अधिकारियों की निगरानी

टाइगर की लगातार बदलती लोकेशन को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। अधिकारियों का कहना है कि "वन विभाग के आलाधिकारी और कर्मचारी मौके पर मौजूद हैं और टाइगर की गतिविधियों पर नजर रखे हुए हैं।" टीम का मुख्य उद्देश्य टाइगर को सुरक्षित वापस प्राकृतिक आवास में भेजना है।

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur

नाम: हरक चंद जैन

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: सवाई माधोपुर (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): जनहित के मुद्दे और स्थानीय समाचार (सवाई माधोपुर)

परिचय

हरक चंद जैन राजस्थान के सवाई माधोपुर क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह मुख्य रूप से सवाई माधोपुर जिले के स्थानीय समाचारों और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

हरक चंद जैन को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में 45 वर्षों का लंबा और व्यापक अनुभव है। अपने इस दीर्घकालिक करियर के दौरान वह कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों से जुड़े रहे हैं:

  • दैनिक प्रातःकाल: पिछले 6 वर्षों से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' के साथ जुड़कर कार्यरत हैं।
  • अन्य समाचार पत्र: इसके पूर्व उन्होंने धर्म दिवाकर, देश की धरती, जननायक, नवज्योति, नवभारत टाइम्स और महका भारत जैसे विभिन्न समाचार पत्रों के लिए पत्रकारिता की है।

Next Story