सवाई माधोपुर: रणथम्भौर टाइगर रिजर्व ने स्कूल को दी कंप्यूटर लैब की सौगात
वन विभाग की पहल पर राजकीय विद्यालय बसों कला को 5 लाख रुपये के डिजिटल उपकरण मिले, विद्यार्थियों को मिलेगा व्यावहारिक ज्ञान।

सवाई माधोपुर के बसों कला स्कूल में डिजिटल उपकरण सौंपते वन विभाग अधिकारी।
सवाई माधोपुर। 17 अक्टूबर। विद्यार्थियों को आधुनिक और डिजिटल शिक्षा से जोड़ने की दिशा में रणथम्भौर टाइगर रिजर्व के वन अधिकारियों ने पहल करते हुए राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, बसों कला को लगभग 4 से 5 लाख रुपये मूल्य के कंप्यूटर लैब और अन्य आवश्यक उपकरण भेंट किए हैं। इस पहल से विद्यालय के विद्यार्थियों को कंप्यूटर शिक्षा और डिजिटल तकनीक का व्यावहारिक ज्ञान प्राप्त करने में सुविधा मिलेगी।
रणथम्भौर टाइगर रिजर्व के मुख्य वन संरक्षक शारदा प्रताप सिंह एवं उप वन संरक्षक मानस सिंह की पहल पर विद्यालय को ये उपकरण उपलब्ध करवाए गए। भेंट की गई सामग्री में 2 मॉनिटर, 2 सीपीयू, 10 टेबल, 16 कुर्सियां, 2 यूपीएस, 2 प्रिंटर, एक इन्वर्टर, 2 इन्वर्टर बैटरियां, एक वाटर प्यूरीफायर और एक डिस्प्ले बोर्ड सहित अन्य उपकरण शामिल हैं।
इन उपकरणों की उपलब्धता से विद्यार्थियों को कंप्यूटर लैब में डिजिटल तकनीक का व्यावहारिक ज्ञान प्राप्त करने का अवसर मिलेगा। वन विभाग की इस पहल से विद्यालय में आधुनिक शिक्षा से जुड़ी सुविधाओं को सहयोग मिला है।
विद्यालय की प्राचार्य विनोद कुमारी एवं विद्यालय परिवार ने इस सहयोग के लिए वन विभाग के अधिकारियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर रेंजर राम खिलाड़ी मीणा, विद्यालय स्टाफ सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur
नाम: हरक चंद जैन
वर्तमान पद: रिपोर्टर
कार्यक्षेत्र: सवाई माधोपुर (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): जनहित के मुद्दे और स्थानीय समाचार (सवाई माधोपुर)
परिचय
हरक चंद जैन राजस्थान के सवाई माधोपुर क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह मुख्य रूप से सवाई माधोपुर जिले के स्थानीय समाचारों और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
हरक चंद जैन को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में 45 वर्षों का लंबा और व्यापक अनुभव है। अपने इस दीर्घकालिक करियर के दौरान वह कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों से जुड़े रहे हैं:
- दैनिक प्रातःकाल: पिछले 6 वर्षों से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' के साथ जुड़कर कार्यरत हैं।
- अन्य समाचार पत्र: इसके पूर्व उन्होंने धर्म दिवाकर, देश की धरती, जननायक, नवज्योति, नवभारत टाइम्स और महका भारत जैसे विभिन्न समाचार पत्रों के लिए पत्रकारिता की है।
