रणथम्भौर त्रिनेत्र गणेश मेले में विधिक सेवा स्टॉल, श्रद्धालुओं को मिले कानूनी अधिकारों की जानकारी
रणथम्भौर त्रिनेत्र गणेश मेले में विधिक सेवा स्टॉल से श्रद्धालुओं को निःशुल्क कानूनी सहायता और विभिन्न विधिक योजनाओं की जानकारी दी गई।

तस्वीर में रणथम्भौर मेले में विधिक सेवा स्टॉल पर श्रद्धालुओं की भीड़ दिख रही है।
रणथम्भौर त्रिनेत्र गणेश मेले में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सवाई माधोपुर की ओर से विधिक सेवा स्टॉल स्थापित कर श्रद्धालुओं एवं आमजन को विभिन्न विधिक सेवा योजनाओं और निःशुल्क कानूनी सहायता की जानकारी दी गई। यह पहल जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सवाई माधोपुर की सचिव समीक्षा गौतम के निर्देशानुसार की गई।
विधिक सेवा स्टॉल पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के वरिष्ठ सहायक महेन्द्र बैरवा, कनिष्ठ सहायक दीपक नामा, विकास जैन तथा अधिकार मित्र गिर्राज रैगर, मगनलाल मीणा एवं मुकेश कुमार शर्मा ने मेले में आने वाले श्रद्धालुओं और आमजन को नालसा (मानव–वन्यजीव संघर्ष से पीड़ित व्यक्तियों को विधिक सेवाएं) योजना 2025 सहित नालसा द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
इस दौरान जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं तालुका विधिक सेवा समितियों के माध्यम से उपलब्ध निःशुल्क विधिक सलाह एवं सहायता के संबंध में भी आमजन को जागरूक किया गया। पात्र व्यक्तियों को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के माध्यम से निःशुल्क विधिक सलाह एवं सहायता उपलब्ध कराए जाने की जानकारी दी गई।
विधिक सेवा स्टॉल के माध्यम से आमजन को आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत 10 अक्टूबर 2026 के संबंध में भी जागरूक किया गया। इसके साथ ही स्थायी लोक अदालत एवं मध्यस्थता के माध्यम से विवादों के शीघ्र एवं सौहार्दपूर्ण निस्तारण की प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी गई।
आमजन को नारी संवाद : सामुदायिक समाधान मंच कार्यक्रम, मीडिएशन फॉर द नेशन अभियान 3.0, बाल विवाह रोकथाम, साइबर अपराधों की रोकथाम तथा राजस्थान पीड़ित प्रतिकर योजना के संबंध में भी जागरूक किया गया।
इस अवसर पर आमजन को अपने कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक रहने तथा किसी भी प्रकार की कानूनी समस्या होने पर विधिक सेवा प्राधिकरण से संपर्क करने के लिए प्रेरित किया गया। मेले में स्थापित विधिक सेवा स्टॉल के जरिए श्रद्धालुओं और आमजन तक निःशुल्क विधिक सहायता तथा विभिन्न कानूनी योजनाओं की जानकारी पहुंचाई गई।

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur
नाम: हरक चंद जैन
वर्तमान पद: रिपोर्टर
कार्यक्षेत्र: सवाई माधोपुर (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): जनहित के मुद्दे और स्थानीय समाचार (सवाई माधोपुर)
परिचय
हरक चंद जैन राजस्थान के सवाई माधोपुर क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह मुख्य रूप से सवाई माधोपुर जिले के स्थानीय समाचारों और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
हरक चंद जैन को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में 45 वर्षों का लंबा और व्यापक अनुभव है। अपने इस दीर्घकालिक करियर के दौरान वह कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों से जुड़े रहे हैं:
- दैनिक प्रातःकाल: पिछले 6 वर्षों से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' के साथ जुड़कर कार्यरत हैं।
- अन्य समाचार पत्र: इसके पूर्व उन्होंने धर्म दिवाकर, देश की धरती, जननायक, नवज्योति, नवभारत टाइम्स और महका भारत जैसे विभिन्न समाचार पत्रों के लिए पत्रकारिता की है।
