सवाई माधोपुर। जिला क्रिकेट संघ सवाई माधोपुर के लिए गौरव का पल है। जिले के प्रतिभाशाली क्रिकेट खिलाड़ी रक्षित श्रीमल का अंडर-19 राजस्थान बॉयज टीम में डेज क्रिकेट के लिए चयन हुआ है। रक्षित ने अपने बेहतरीन खेल प्रदर्शन से चयन समिति को प्रभावित करते हुए राजस्थान टीम में जगह बनाई है।

रक्षित श्रीमल ने अंडर-19 प्रतियोगिता और चैलेंजर प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया। इन दोनों प्रतियोगिताओं के दौरान उन्होंने 2 शतक लगाए, जिसके दम पर उन्होंने अपनी प्रतिभा का परिचय दिया और चयन समिति का ध्यान आकर्षित किया। डेज क्रिकेट में अंडर-19 राजस्थान बॉयज टीम के लिए उनका चयन जिला क्रिकेट संघ के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

रक्षित के चयन की खुशी में जिला क्रिकेट संघ के पदाधिकारियों, वरिष्ठ खिलाड़ियों और क्रिकेट से जुड़े लोगों ने खुशी जाहिर की। इस अवसर पर क्रिकेट संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष रजनी कांत जैन, सचिव डॉ. दीपक राज, कोषाध्यक्ष विनोद कुमार गुप्ता, उपाध्यक्ष मनोज बंसल, शरद माथुर, ज्वॉइंट सेक्रेटरी सूर्य प्रकाश शर्मा और जितेंद्र उपाध्याय मौजूद रहे।

इसके अलावा वरिष्ठ खिलाड़ी नरेंद्र गोगा, अभिताभ सिंह राठौर, रवि गुर्जर, रूपा चाचा, राजेंद्र महावर, केशव पीटीआई, मुजम्मिल पीटीआई, अरुण चौधरी, लोकेश मीना, मलूका जैन, मो. अनीश, विजय पाठक, विजय श्रीमल, सुरेंद्र चौधरी, श्री कृष्ण शर्मा और मोनू असगर ने भी रक्षित की उपलब्धि पर खुशी जताई।

सभी ने रक्षित श्रीमल को मिठाई खिलाकर बधाई दी और आतिशबाजी कर उनके चयन का जश्न मनाया। डेज क्रिकेट के लिए राजस्थान अंडर-19 बॉयज टीम में रक्षित का चयन सवाई माधोपुर जिला क्रिकेट संघ के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि के रूप में सामने आया है।

Madan Mohan Garg(Gangapur City)

Madan Mohan Garg(Gangapur City)

नाम: मदन मोहन गर्ग

वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (दैनिक प्रातःकाल, गंगापुर सिटी)

कार्यक्षेत्र: गंगापुर सिटी विधानसभा क्षेत्र सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला

बीट: प्रशासनिक समाचार, सामाजिक कार्यक्रम, जनसमस्याएं एवं सभी क्षेत्र

परिचय 

मदन मोहन गर्ग राजस्थान के गंगापुर सिटी क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'दैनिक प्रातःकाल' में गंगापुर सिटी के ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। उनका मुख्य कार्यक्षेत्र गंगापुर सिटी विधानसभा सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला है। वह स्थानीय जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सरकारी योजनाओं और सामाजिक कार्यक्रमों सहित सभी क्षेत्रों की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव

मदन मोहन गर्ग को क्षेत्रीय पत्रकारिता का लंबा अनुभव है। वह साल 2015 से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' समाचार पत्र से जुड़े हुए हैं और क्षेत्र में समाचार संकलन व ब्यूरो संचालन का कार्य संभाल रहे हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

वह उच्च शिक्षित हैं और उनकी शैक्षणिक योग्यता इस प्रकार है:

  • बी.ए. (B.A.) और बी.एड. (B.Ed.)
  • एम.ए. (M.A.) और एम.एड. (M.Ed. - मास्टर ऑफ एजुकेशन)

Next Story