श्री राजपूत सभा महूकलां के तत्वावधान में राजपूत समाज का पांचवां प्रतिभा सम्मान समारोह 2026 रविवार को सीनियर रेलवे इंस्टिट्यूट, गंगापुर सिटी में प्रातः 11:00 बजे आयोजित होगा। समारोह में कक्षा 12वीं और कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा में 75 प्रतिशत या इससे अधिक अंक हासिल कर परिवार और समाज का नाम रोशन करने वाले प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा।

श्री राजपूत सभा महूकलां इकाई के अध्यक्ष शिम्भू सिंह राजपूत ने बताया कि समारोह में छात्र-छात्राओं के अलावा समाज के ऐसे सरदारों को भी सम्मानित किया जाएगा, जिन्हें इस वर्ष राजकीय सेवा में नियुक्ति प्राप्त हुई है। उन्होंने राजपूत समाज के पुरुषों और महिलाओं से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि श्री राजपूत सभा महूकलां द्वारा आयोजित यह पांचवां प्रतिभा सम्मान समारोह है और समारोह प्रातः 11:00 बजे शुरू होगा।

श्री राजपूत सभा महूकलां इकाई के महामंत्री भंवर सिंह जादौन ने बताया कि पांचवें प्रतिभा सम्मान समारोह 2026 के लिए सभी कार्यकारी सदस्यों को उनकी जिम्मेदारियां सौंप दी गई हैं। सभी सदस्य अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए कार्यक्रम को पूरा कराने में पूर्ण सहयोग कर रहे हैं। बच्चों को कार्यक्रम में पधारने के लिए आमंत्रण-पत्र वितरित किए जा चुके हैं। साथ ही सभी सरदारों को परिवार सहित अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में पधारने के लिए आमंत्रित किया गया है।

समारोह में प्रशांत पाल, फाउंडर एवं सीईओ, PURE India Trust, जयपुर और श्रीमती समीक्षा कंवर शेखावत, आरएएस, बाल विकास परियोजना अधिकारी (ओ.एस.डी.) उपमुख्यमंत्री राजकुमारी दिया कुमारी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगी।

विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री दीपक सिंह नरुका, जिलाध्यक्ष, श्री राजपूत सभा, सवाई माधोपुर और श्री महेश पाल सिंह, महामंत्री, श्री राजपूत सभा, सवाई माधोपुर उपस्थित रहेंगे। समारोह में शैक्षणिक उपलब्धियां हासिल करने वाले छात्र-छात्राओं के साथ राजकीय सेवा में नियुक्ति प्राप्त करने वाले समाज के सरदारों का सम्मान किया जाएगा।

Madan Mohan Garg(Gangapur City)

Madan Mohan Garg(Gangapur City)

नाम: मदन मोहन गर्ग

वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (दैनिक प्रातःकाल, गंगापुर सिटी)

कार्यक्षेत्र: गंगापुर सिटी विधानसभा क्षेत्र सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला

बीट: प्रशासनिक समाचार, सामाजिक कार्यक्रम, जनसमस्याएं एवं सभी क्षेत्र

परिचय 

मदन मोहन गर्ग राजस्थान के गंगापुर सिटी क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'दैनिक प्रातःकाल' में गंगापुर सिटी के ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। उनका मुख्य कार्यक्षेत्र गंगापुर सिटी विधानसभा सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला है। वह स्थानीय जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सरकारी योजनाओं और सामाजिक कार्यक्रमों सहित सभी क्षेत्रों की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव

मदन मोहन गर्ग को क्षेत्रीय पत्रकारिता का लंबा अनुभव है। वह साल 2015 से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' समाचार पत्र से जुड़े हुए हैं और क्षेत्र में समाचार संकलन व ब्यूरो संचालन का कार्य संभाल रहे हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

वह उच्च शिक्षित हैं और उनकी शैक्षणिक योग्यता इस प्रकार है:

  • बी.ए. (B.A.) और बी.एड. (B.Ed.)
  • एम.ए. (M.A.) और एम.एड. (M.Ed. - मास्टर ऑफ एजुकेशन)

Next Story