इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (आईएफडब्ल्यूजे) राजस्थान के सवाई माधोपुर जिलाध्यक्ष नियुक्त होने पर वरिष्ठ पत्रकार राजेश शर्मा का शनि देव प्रबंधन समिति, सवाई माधोपुर द्वारा सम्मान-पत्र भेंट कर नागरिक सम्मान किया गया। समिति ने उनकी नियुक्ति को जिले के पत्रकारिता जगत के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताते हुए उनके उज्ज्वल एवं सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।

समिति के अध्यक्ष डॉ. संगीत गर्ग, उपाध्यक्ष रामकिशोर शर्मा, मंत्री मनीष जैन तथा कोषाध्यक्ष चेतनदास मंगलानी की ओर से जारी सम्मान-पत्र में कहा गया कि राजेश शर्मा ने अपनी निष्पक्ष, निर्भीक और जनहितैषी पत्रकारिता के माध्यम से समाज में विशिष्ट पहचान बनाई है। उनकी कार्यशैली, ईमानदारी और सामाजिक सरोकारों के प्रति प्रतिबद्धता सदैव प्रेरणादायक रही है।

सम्मान-पत्र में उल्लेख किया गया कि राजेश शर्मा का शनि देव प्रबंधन समिति से भी आत्मीय जुड़ाव रहा है। वे समय-समय पर समिति के धार्मिक, सामाजिक एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों में सक्रिय सहयोग देते रहे हैं। समिति ने विश्वास व्यक्त किया कि आईएफडब्ल्यूजे राजस्थान के सवाई माधोपुर जिलाध्यक्ष के रूप में उनके नेतृत्व में संगठन और अधिक सशक्त होगा तथा जिले के पत्रकारों के हितों की रक्षा, उनके अधिकारों के संरक्षण और पत्रकारिता के मूल्यों को मजबूती प्रदान करने की दिशा में उल्लेखनीय कार्य होंगे।

समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि राजेश शर्मा के अनुभव, नेतृत्व क्षमता और समर्पण से संगठन नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा। उन्होंने उनके उज्ज्वल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य एवं निरंतर सफलता की कामना करते हुए आशा व्यक्त की कि वे पत्रकारिता के साथ-साथ सामाजिक सरोकारों में भी अपनी सक्रिय भूमिका निभाते रहेंगे। आईएफडब्ल्यूजे राजस्थान में उनकी नियुक्ति पर किया गया यह नागरिक सम्मान जिले के पत्रकारिता जगत में उनके योगदान, नेतृत्व और सामाजिक प्रतिबद्धता का महत्वपूर्ण सम्मान माना जा रहा है।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story