सवाई माधोपुर: राजेश पायलट की जयंती पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि
सवाई माधोपुर में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष गिर्राज सिंह गुर्जर सहित अन्य नेताओं ने स्वर्गीय राजेश पायलट के किसान उत्थान के विचारों को याद किया।

सवाई माधोपुर के सिविल लाइन स्थित पर्यावरण विभाग कांग्रेस कार्यालय में स्वर्गीय राजेश पायलट की जयंती के अवसर पर उनके चित्र पर माल्यार्पण करते कांग्रेसी कार्यकर्ता।
किसान नेता के रूप में राजेश पायलट का योगदान
इस अवसर पर कांग्रेस कमेटी के पूर्व जिलाध्यक्ष गिर्राज सिंह गुर्जर ने अपने संबोधन में कहा कि स्वर्गीय राजेश पायलट देश के किसान नेता थे जो देश की सर्वोच्च सदन में किसानों की आवाज को बुलंद करते थे। उन्होंने उनके प्रेरणादायक विचार को साझा करते हुए कहा:
"जब तक गरीब मजदूर के बच्चे पढ़ लिखकर उन कुर्सियों पर नहीं बैठ जाएंगे जहां पर देश की नीतियों का निर्धारण किया जाता है तब तक देश का विकास सम्भव नहीं हो सकता।"
नेताओं द्वारा दी गई श्रद्धांजलि
- कांग्रेस कमेटी के पूर्व संगठन महासचिव हरिओम शर्मा: उन्होंने कहा कि "राजेश पायलट जन-जन के लाडले थे और गांव, गरीब एवं मजदूर के पक्के हितैषी थे।"
- ब्लॉक अध्यक्ष अनिल वर्घमान: उन्होंने विचार व्यक्त किए कि "राजेश पायलट की क्षतिपूर्ति नहीं हो सकती क्योंकि उन्होंने सर्वत्र राजस्थान के विकास में भागीदारी निभाई थी।"
कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य व्यक्ति
इस अवसर पर उपस्थित होकर निम्नलिखित कार्यकर्ताओं ने स्वर्गीय पायलट के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया:
- मोहन मंगल (नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष)
- राधेश्याम मीणा (पूर्व उपाध्यक्ष)
- बृजमोहन सिसोदिया (पूर्व जिला सचिव)
- रामजीलाल गुर्जर
- राधेश्याम फागणा (पार्षद)
- दिनेश गुर्जर
- बुद्धि प्रकाश
- रईस अहमद
- सुरेंद्र नाटाणी
- चतुर्भुज लोहार
यह जानकारी संजय गौतम पार्षद प्रदेश महासचिव कांग्रेस पर्यावरण विभाग ने दी, धन्यवाद।

Pratahkal Bureau
प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
