गंगापुर सिटी: महिला जागृति संस्थान के तत्वावधान में 21 दिसंबर 2025 को भगवती पैलेस में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय स्तर की "राजस्थानी लोक नृत्य प्रतियोगिता" एवं "सम्मान समारोह" की तैयारियों को लेकर जिलाध्यक्ष डॉ. कुसुम गुप्ता की अध्यक्षता में विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। यह आयोजन दोपहर 12:00 बजे से शुरू होगा और राज्य की ऐतिहासिक लोक संस्कृति एवं परंपराओं को जीवंत रूप में प्रदर्शित करेगा।

संस्था की संयोजक मंडल वीना पटेल, प्रतिभा अग्रवाल, बबीता चौहान, नीलम जैन, सीमा सिंघल, सुनीता अग्रवाल और लक्ष्मी जोशी ने मंच व्यवस्था, पुरस्कार वितरण, जल एवं बैठने की व्यवस्थाओं, मंच संचालन और फूड स्टॉल जैसी तैयारियों की जिम्मेदारी संभाली। उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम सभी समाज की महिलाओं और बालिकाओं के लिए खुला रहेगा और प्रवेश निशुल्क है।

महामंत्री ममता सैनी ने कहा कि प्रतियोगिता के लिए महिलाओं और बालिकाओं में जबरदस्त उत्साह है, और सभी ने अपनी-अपनी एकल प्रतियोगिता के लिए पंजीकरण करवा लिया है। संयोजक मंडल की सुनीता अग्रवाल और सीमा सिंघल ने यह भी जानकारी दी कि "बेटी अनमोल रत्न अवार्ड" के लिए चयनित महिलाओं को कार्यक्रम में मंच पर सम्मानित किया जाएगा।

इसके अतिरिक्त, संस्था के स्थायी परियोजना के तहत प्रतिदिन पक्षियों को दाना और गायों को हरा चारा उपलब्ध कराया जाता है। इस परियोजना में सहयोग देने वाले भामाशाहों और "सीमेंट बेंच" सहयोगियों का भी समारोह में विशेष सम्मान किया जाएगा। बबीता चौहान और वीना पटेल ने बताया कि आयोजन स्थल पर गरमा-गरम और लजीज व्यंजनों की स्टॉल भी मौजूद रहेंगी, जिससे सभी आगंतुक राजस्थानी स्वाद का आनंद ले सकेंगे।

जिलाध्यक्ष डॉ. कुसुम गुप्ता ने सभी से अपील की कि वे समय पर उपस्थित होकर न केवल इस ऐतिहासिक आयोजन का हिस्सा बनें, बल्कि राजस्थान की लोक संस्कृति और परंपरा का भी अनुभव प्राप्त करें। यह कार्यक्रम सांस्कृतिक गौरव और समाज सेवा का एक उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत करेगा।

Madan Mohan Garg(Gangapur City)

Madan Mohan Garg(Gangapur City)

नाम: मदन मोहन गर्ग

वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (दैनिक प्रातःकाल, गंगापुर सिटी)

कार्यक्षेत्र: गंगापुर सिटी विधानसभा क्षेत्र सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला

बीट: प्रशासनिक समाचार, सामाजिक कार्यक्रम, जनसमस्याएं एवं सभी क्षेत्र

परिचय 

मदन मोहन गर्ग राजस्थान के गंगापुर सिटी क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'दैनिक प्रातःकाल' में गंगापुर सिटी के ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। उनका मुख्य कार्यक्षेत्र गंगापुर सिटी विधानसभा सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला है। वह स्थानीय जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सरकारी योजनाओं और सामाजिक कार्यक्रमों सहित सभी क्षेत्रों की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव

मदन मोहन गर्ग को क्षेत्रीय पत्रकारिता का लंबा अनुभव है। वह साल 2015 से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' समाचार पत्र से जुड़े हुए हैं और क्षेत्र में समाचार संकलन व ब्यूरो संचालन का कार्य संभाल रहे हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

वह उच्च शिक्षित हैं और उनकी शैक्षणिक योग्यता इस प्रकार है:

  • बी.ए. (B.A.) और बी.एड. (B.Ed.)
  • एम.ए. (M.A.) और एम.एड. (M.Ed. - मास्टर ऑफ एजुकेशन)

Next Story