राजस्थान समान नागरिक संहिता-2026 के संबंध में गठित समिति द्वारा आमजन से सुझाव एवं आपत्तियां आमंत्रित की जा रही हैं। जिला कलेक्टर काना राम ने बताया कि नागरिक राज्य स्तरीय समिति के समक्ष अपने सुझाव एवं आपत्तियां 5 अगस्त तक ऑनलाइन माध्यम से प्रस्तुत कर सकते हैं।

जिला कलेक्टर ने बताया कि इच्छुक नागरिक क्यूआर कोड स्कैन कर अथवा राजस्थान समान नागरिक संहिता समिति के आधिकारिक पोर्टल https://ucc.rajasthan.gov.in पर जाकर अपने सुझाव एवं आपत्तियां ऑनलाइन दर्ज करा सकते हैं।

उन्होंने जिले के नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में इस व्यवस्था का लाभ उठाकर अपने अभिमत दर्ज कराने की अपील की। उन्होंने कहा कि व्यापक जनभागीदारी के साथ राजस्थान समान नागरिक संहिता-2026 के संबंध में विभिन्न वर्गों के सुझाव समिति तक पहुंच सकें, इसके लिए नागरिक निर्धारित अवधि के भीतर अपने सुझाव एवं आपत्तियां ऑनलाइन प्रस्तुत करें।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story