राजस्थान शिक्षक संघ (सियाराम) के प्रदेश अतिरिक्त महामंत्री सोहन लाल गुप्ता और श्रीजेश गुर्जर अध्यक्ष, वजीरपुर के नेतृत्व में शिक्षकों ने ग्रीष्म अवकाश और प्रधानाचार्य अधिकृत अवकाश में कटौती के विरोध को लेकर बड़ा कदम उठाया है। इस संबंध में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मीना बडौदा, बडोली, रेण्डायल गुर्जर, महात्मा गांधी खंडीप, फुलवाड़ा पेपट, राउमावि खेडली, महात्मा गांधी जोगियों का पुरा, राउमावि बगलाई, उप्रावि सुन्दरपुर, राउमावि सैवाला, राउमावि रेडांयल गुर्जर, राप्रावि बाढरायल और बैरवा ढाणी सैवाला के शिक्षकों से संपर्क किया गया।

जिला मंत्री हरिशंकर गुर्जर ने जानकारी देते हुए बताया कि माननीय शिक्षा मंत्री महोदय को सद्बुद्धि देने की कामना के उद्देश्य से 8 मई 2026 (शुक्रवार) को जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय सवाई माधोपुर के बाहर दोपहर 4:00 बजे से सद्बुद्धि यज्ञ एवं श्री हनुमान चालीसा का पाठ आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम के लिए शिक्षकों से व्यापक स्तर पर संपर्क कर भागीदारी सुनिश्चित करने का प्रयास किया गया है।

उन्होंने सभी शिक्षक बंधुओं से अपील की है कि वे अपने शिक्षक हितों की रक्षा के लिए अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस विरोध कार्यक्रम में शामिल हों। साथ ही यह भी कहा गया कि ग्रीष्मकालीन सहित अन्य अवकाशों में की जा रही मनमानी कटौती के खिलाफ यह आयोजन शिक्षकों की एकजुटता का प्रतीक बनेगा।

8 मई 2026 (शुक्रवार) को आयोजित होने वाला यह कार्यक्रम जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय सवाई माधोपुर के बाहर सद्बुद्धि यज्ञ और हनुमान चालीसा पाठ के माध्यम से अपनी मांगों को प्रभावी ढंग से रखने का प्रयास है, जिसे लेकर शिक्षकों में सक्रियता देखी जा रही है।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story