राजस्थान शिक्षक संघ का विरोध प्रदर्शन: अवकाश कटौती के खिलाफ काली पट्टी बांधकर जताई नाराजगी
राजस्थान शिक्षक संघ (सियाराम) के प्रदेश आव्हान पर नादौती ब्लॉक के दर्जनों स्कूलों में शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर विरोध दर्ज कराया, कल सौंपा जाएगा ज्ञापन।

राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गुढ़ाचंद्रजी में ग्रीष्मावकाश कटौती के विरोध में काली पट्टी बांधकर ड्यूटी करते शिक्षक और संगठन के पदाधिकारी।
राजस्थान शिक्षक संघ (सियाराम) के प्रदेश आव्हान पर आज दिनांक 07 अप्रैल 2026, मंगलवार को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गुढ़ाचंद्रजी में संगठन के प्रदेश महामंत्री रामदयाल मीना के नेतृत्व में ग्रीष्मावकाश सहित अन्य अवकाशों में मनमानी कटौती करने के विरोध में आंदोलन के पहले चरण के तहत सभी शिक्षक साथियों ने काली पट्टी बांधकर ड्यूटी करी और इसका पुरजोर विरोध किया।
शिक्षकों की लामबंदी और विरोध प्रदर्शन
इस विरोध प्रदर्शन के दौरान अशोक कुमार जैमिनी, सुग्रीव बैरवा, राजेश गौड़, शिवचरण मीना, कजोड़मल मीना, सुरेश चंद, बलराम बैरवा, राजेंद्र प्रसाद शर्मा, अंजना मिश्रा, बबली शर्मा, शशिवाला, स्नेहलता शर्मा, मुकेश कुमार शर्मा, प्रतिभा गुप्ता, विधा जैन, दिनेश मीना, दीपेंद्र मंगावा, राशिद ख़ान, श्रीकांत चन्द्रवाल, राजकुमार मीना, विश्राम सिंह, कपिल साहु, मांगी लाल बैरवा एवं रामप्रकाश माली उपस्थित रहे। ब्लॉक अध्यक्ष प्रहलाद गुडली, ब्लॉक मंत्री चन्द्रभान सिंह राजपूत, जिला सभाध्यक्ष लज्जाराम गुर्जर, प्रदेश पदाधिकारी विजेंद्र खटाना एवं जिला प्रवक्ता देवेन्द्र सिंह गुर्जर के सहयोग से नादौती ब्लॉक के लगभग चार दर्जन स्कूलों में काली पट्टी बांधकर छुट्टियों में कटौती का कड़ा विरोध प्रकट किया गया।
प्रभावित विद्यालयों की विस्तृत सूची
आंदोलन के प्रथम चरण में महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय गुढ़ाचंद्रजी, राउप्रावि गढी, राउप्रावि संदेडा बांस, राउमावि राजपुर बाडा, राउमावि लालसर, राउप्रावि मालूपाडा, राउमावि पाल, राउप्रावि नयावास, राउप्रावि भंवरवाडा, राउप्रावि गिदानी, राउमावि बाडा बाजीदपुर, अलूदा, राउमावि कैमा, महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय कैमा, महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय गढखेडा, नोडल मुख्यालय राउमावि नादौती, राउमावि ल्हावद, राउप्रावि भांवरा गुर्जर, राउप्रावि संदेडा, राउप्रावि वाडा पिचानोत, स्वामी विवेकानंद माडल स्कूल रावताडा, राउप्रावि मुहाना, राउप्रावि आंधियाखेड़ा, राउप्रावि ककला, राप्रावि नवाव की ढाणी, राउप्रावि मिलकसराय एवं राउप्रावि खोयली सहित अन्य विद्यालयों में शिक्षकों ने एकजुटता दिखाई।
आगामी रणनीति और द्वितीय चरण
शिक्षक संघ ने अपनी मांगों को लेकर स्पष्ट किया है कि अवकाशों में की गई कटौती उन्हें स्वीकार्य नहीं है। इसी क्रम में कल दिनांक 08.04.2026 को आंदोलन के द्वितीय चरण में उपखंड अधिकारी को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा। शिक्षकों का कहना है कि "राजस्थान शिक्षक संघ (सियाराम) के प्रदेश आव्हान पर ग्रीष्मावकाश सहित अन्य अवकाशों में मनमानी कटौती करने के विरोध में यह आंदोलन निरंतर जारी रहेगा।"

Pratahkal Bureau
प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
