गंगापुर सिटी / जयपुर : 03 अप्रैल। राजस्थान शिक्षक संघ (सियाराम) के संरक्षक मंडल एवं नवनिर्वाचित प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक संगठन के लाल कोठी जयपुर स्थित प्रांतीय कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र शर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। प्रदेश महामंत्री रामदयाल मीणा ने बताया कि बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों ने शिविरा पंचांग 2026–27 में ग्रीष्मावकाश व संस्था प्रधान द्वारा घोषित अवकाश में कटौती का कड़ा विरोध किया है। राजस्थान की भौगोलिक परिस्थितियों व भीषण गर्मी को देखते हुए जून माह में विद्यालय खोलना पूर्णतया अव्यावहारिक है। विभिन्न प्रकार के अवकाशों में की गई कटौती को तत्काल दूर कर शिविरा कैलेंडर में संशोधन की मांग को लेकर संगठन ने प्रदेशव्यापी आंदोलन की घोषणा की है।

अवकाश कटौती पर गहरा रोष और अव्यावहारिक निर्णय

क्षेत्रीय व स्थानीय उत्सवों एवं आयोजनों में राजकीय अवकाश नहीं होने पर भी वहाँ के शत प्रतिशत बालकों की भागीदारी उसमें रहती है, इसी कारण से संस्था प्रधान द्वारा दो अवकाश घोषित किए जाने का प्रावधान रखा गया हैं, इसमें कटौती किया जाना समझ से परे हैं। बैठक में चर्चा हुई कि शिक्षा विभाग द्वारा इस प्रकार के गलत व अव्यावहारिक निर्णय लेने से सरकार की छवि भी धूमिल हुई है। मुख्य संरक्षक सियाराम शर्मा ने बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि "शिक्षा मंत्री के सलाहकारों की अदूरदर्शिता एवं विभागीय नासमझी के कारण शिक्षा, शिक्षार्थियों व शिक्षकों से जुड़े महत्त्वपूर्ण मुद्दों पर समय पर निर्णय नहीं लिया जा रहा है, जिससे राज्य में शिक्षा व शिक्षार्थियों का बहुत बड़ा नुकसान हो रहा है।"

आंदोलन की रूपरेखा और महत्वपूर्ण तिथियां

जिला अध्यक्ष सुरेश चंद शर्मा ने बताया कि आंदोलन के विभिन्न चरणों के तहत रणनीति तैयार की गई है। 7 अप्रैल को सभी शिक्षक काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन करेंगे, जबकि 8 अप्रैल को उपशाखा स्तर से उपखंड अधिकारी व 20 अप्रैल को जिला स्तर से जिला कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया जाएगा। आंदोलन का सबसे प्रखर रूप 18 मई को देखने को मिलेगा, जब शिक्षा मंत्री के विधानसभा क्षेत्र रामगंजमंडी में विरोध प्रदर्शन करते हुए विशाल शिक्षक रैली निकाली जाएगी।

संगठनात्मक चर्चा एवं उपस्थित पदाधिकारी

प्रदेश अतिरिक्त महामंत्री ने बताया कि बैठक में संगठनात्मक मुद्दों व सदस्यता अभियान पर चर्चा कर निर्णय लिए गए। इस महत्वपूर्ण बैठक को संरक्षक राजेन्द्र कुमार शर्मा, लक्ष्मीनारायण स्वामी, रणवीर सिंह गोदारा, ईश्वर दयाल शर्मा, टीकेन्द्र सिंह मीणा, कैलाश चन्द्र जैन, सूबेन्द्र बिजारणियाँ, राजेन्द्र पारीक, निरंजन शर्मा, पूनम चतुर्वेदी, हेमंत कुमार जांगिड़, बनवारी लाल सैनी, सोहन लाल गुप्ता, बदन सिंह मीणा, रामस्वरूप वर्मा, अमित कुमार योगी, हनुमान प्रसाद बैरवा, मान सिंह श्योराण, मंजू डोरिया, विनोद कुमार मीणा, देवेंद्र सिंह राठौर, नरेन्द्र सिंह चौहान, नरेश कुमार, विजय कुमार शर्मा, इकबाल सिंह, महेश चन्द मीना एवं कोमल शर्मा आदि पदाधिकारियों ने सम्बोधित किया। अंत में महामंत्री रामदयाल मीणा ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Madan Mohan Garg(Gangapur City)

Madan Mohan Garg(Gangapur City)

नाम: मदन मोहन गर्ग

वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (दैनिक प्रातःकाल, गंगापुर सिटी)

कार्यक्षेत्र: गंगापुर सिटी विधानसभा क्षेत्र सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला

बीट: प्रशासनिक समाचार, सामाजिक कार्यक्रम, जनसमस्याएं एवं सभी क्षेत्र

परिचय 

मदन मोहन गर्ग राजस्थान के गंगापुर सिटी क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'दैनिक प्रातःकाल' में गंगापुर सिटी के ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। उनका मुख्य कार्यक्षेत्र गंगापुर सिटी विधानसभा सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला है। वह स्थानीय जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सरकारी योजनाओं और सामाजिक कार्यक्रमों सहित सभी क्षेत्रों की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव

मदन मोहन गर्ग को क्षेत्रीय पत्रकारिता का लंबा अनुभव है। वह साल 2015 से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' समाचार पत्र से जुड़े हुए हैं और क्षेत्र में समाचार संकलन व ब्यूरो संचालन का कार्य संभाल रहे हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

वह उच्च शिक्षित हैं और उनकी शैक्षणिक योग्यता इस प्रकार है:

  • बी.ए. (B.A.) और बी.एड. (B.Ed.)
  • एम.ए. (M.A.) और एम.एड. (M.Ed. - मास्टर ऑफ एजुकेशन)

Next Story