राजस्थान में शिक्षकों का पर्यावरण संकल्प, सवाई माधोपुर में लगाए गए करीब 100 पौधे
शिक्षक दिवस पर ‘हरियालो राजस्थान’ अभियान के तहत सवाई माधोपुर में राजस्थान शिक्षक संघ (सियाराम) ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। बड़ी उदेई, मोतीपुरा और मिर्जापुर में करीब 100 पौधे लगाए गए।

तस्वीर में सवाई माधोपुर में शिक्षक दिवस के अवसर पर 'हरियालो राजस्थान' अभियान के तहत पौधारोपण करते हुए राजस्थान शिक्षक संघ (सियाराम) के सदस्य नजर आ रहे हैं।
शिक्षक दिवस के अवसर पर राजस्थान सरकार के ‘हरियालो राजस्थान’ अभियान के तहत शिक्षा विभाग की पहल पर राजस्थान शिक्षक संघ (सियाराम), जिला सवाई माधोपुर की उप-शाखाओं ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। इस दौरान विभिन्न स्थानों पर नीम, पीपल, करंज, नींबू, आंवला और फूलदार पौधों सहित करीब 100 पौधे लगाए गए।
स्कूल शिक्षा के एसीएस राजेश यादव ने विशेष पत्र जारी कर शिक्षक दिवस के अवसर पर राज्य के सभी शिक्षक संगठनों से अपील की थी कि वे अपने प्रत्येक सदस्य को कम से कम 5 पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने के लिए प्रेरित करें। साथ ही लगाए गए 5 पौधों की नियमित देखभाल, खाद-पानी देने और उन्हें वृक्ष के रूप में विकसित करने की जिम्मेदारी लेने का आह्वान किया गया था।
शिक्षा विभाग की इसी पहल के तहत राजस्थान शिक्षक संघ (सियाराम), जिला सवाई माधोपुर की उप-शाखाओं ने आज पौधारोपण अभियान चलाया और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।
प्रदेश अतिरिक्त महामंत्री सोहन लाल गुप्ता ने बताया कि ‘हरित क्रांति अभियान’ का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण को हरा-भरा बनाना और सिंगल यूज़ प्लास्टिक पर पूरी तरह रोक लगाना है। अभियान के दौरान बलदाऊ जी के मंदिर बड़ी उदेई, उच्च प्राथमिक विद्यालय मोतीपुरा और महात्मा गांधी विद्यालय मिर्जापुर में लगभग 100 पेड़ लगाए गए। इनमें नीम, पीपल, करंज, नींबू, आंवला एवं फूलदार पौधे शामिल हैं।
पौधारोपण अभियान को सफल बनाने में सुरेश चंद शर्मा (जिला अध्यक्ष), रामबाबू शर्मा, हनुमान प्रसाद शर्मा, गोपाल लाल गुप्ता, महेश जैन, नरेश सिसोदिया, फिरोज खान, मोहिद खान, सादिक गुरुजी एवं अध्यापक उपस्थित रहे।
शिक्षक दिवस पर हुए इस अभियान में पौधे लगाने के साथ उनकी नियमित देखभाल, खाद-पानी देने और उन्हें वृक्ष के रूप में विकसित करने की जिम्मेदारी लेने का संकल्प पर्यावरण संरक्षण की दिशा में शिक्षा विभाग की पहल का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा।

Madan Mohan Garg(Gangapur City)
नाम: मदन मोहन गर्ग
वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (दैनिक प्रातःकाल, गंगापुर सिटी)
कार्यक्षेत्र: गंगापुर सिटी विधानसभा क्षेत्र सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला
बीट: प्रशासनिक समाचार, सामाजिक कार्यक्रम, जनसमस्याएं एवं सभी क्षेत्र
परिचय
मदन मोहन गर्ग राजस्थान के गंगापुर सिटी क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'दैनिक प्रातःकाल' में गंगापुर सिटी के ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। उनका मुख्य कार्यक्षेत्र गंगापुर सिटी विधानसभा सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला है। वह स्थानीय जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सरकारी योजनाओं और सामाजिक कार्यक्रमों सहित सभी क्षेत्रों की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव
मदन मोहन गर्ग को क्षेत्रीय पत्रकारिता का लंबा अनुभव है। वह साल 2015 से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' समाचार पत्र से जुड़े हुए हैं और क्षेत्र में समाचार संकलन व ब्यूरो संचालन का कार्य संभाल रहे हैं।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
वह उच्च शिक्षित हैं और उनकी शैक्षणिक योग्यता इस प्रकार है:
- बी.ए. (B.A.) और बी.एड. (B.Ed.)
- एम.ए. (M.A.) और एम.एड. (M.Ed. - मास्टर ऑफ एजुकेशन)
