राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद, जयपुर ने राजकीय विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों के विद्यालय स्तर पर किए जा रहे नवाचारों को पहचान और प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से ‘स्टार टीचर प्रोग्राम’ शुरू किया है। कार्यक्रम के तहत शिक्षकों के प्रभावी और अनुकरणीय नवाचारों को लघु वीडियो के माध्यम से साझा करवाकर उत्कृष्ट नवाचारों का चयन किया जाएगा।

एडीपीसी, समग्र शिक्षा हरकेश लाल मीणा ने बताया कि कार्यक्रम के तहत राज्यभर से प्रतिमाह चयनित शिक्षकों के नवाचारों की जानकारी शिक्षा विभाग के विभिन्न पोर्टल और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराई जाएगी। इससे विद्यालय स्तर पर किए जा रहे नवाचारी प्रयासों को व्यापक पहचान मिलेगी। साथ ही, अन्य शिक्षक इन नवाचारों से प्रेरणा लेकर उन्हें अपने विद्यालयों में लागू कर सकेंगे।

उन्होंने बताया कि सभी संस्थाप्रधानों को अपने विद्यालय के इच्छुक शिक्षकों को कार्यक्रम में सहभागिता के लिए प्रोत्साहित करने तथा निर्धारित प्रारूप के अनुसार वीडियो तैयार करवाने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि अधिकाधिक शिक्षक अपने नवाचारों को इस कार्यक्रम के माध्यम से साझा कर सकें।

कार्यक्रम अधिकारी (गुणवत्ता एवं नवाचार प्रकोष्ठ) हेमराज मीना के अनुसार राजकीय विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों द्वारा शिक्षण कार्य, विद्यार्थी सर्वांगीण विकास, बालिका शिक्षा, डिजिटल शिक्षा, बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान तथा व्यावसायिक शिक्षा से संबंधित नवाचारों को कार्यक्रम में शामिल किया जाएगा। प्रत्येक शिक्षक किसी एक श्रेणी में एक वीडियो प्रस्तुत कर सकेगा।

शिक्षकों को निर्धारित वीडियो प्रारूप के अनुसार अधिकतम 2 मिनट की अवधि का वीडियो तैयार कर 31 अगस्त 2026 तक गूगल फॉर्म के माध्यम से अनिवार्य रूप से अपलोड करना होगा। वीडियो प्रविष्टि के लिए निर्धारित गूगल फॉर्म का लिंक https://forms.gle/FWgXEBivLqdVXjab7 है।

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur

नाम: हरक चंद जैन

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: सवाई माधोपुर (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): जनहित के मुद्दे और स्थानीय समाचार (सवाई माधोपुर)

परिचय

हरक चंद जैन राजस्थान के सवाई माधोपुर क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह मुख्य रूप से सवाई माधोपुर जिले के स्थानीय समाचारों और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

हरक चंद जैन को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में 45 वर्षों का लंबा और व्यापक अनुभव है। अपने इस दीर्घकालिक करियर के दौरान वह कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों से जुड़े रहे हैं:

  • दैनिक प्रातःकाल: पिछले 6 वर्षों से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' के साथ जुड़कर कार्यरत हैं।
  • अन्य समाचार पत्र: इसके पूर्व उन्होंने धर्म दिवाकर, देश की धरती, जननायक, नवज्योति, नवभारत टाइम्स और महका भारत जैसे विभिन्न समाचार पत्रों के लिए पत्रकारिता की है।

Next Story