राजस्थान शिक्षक संघ (सियाराम) उप शाखा वजीरपुर के चुनाव आज मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर निर्विरोध संपन्न हुए। निर्वाचन अधिकारी फिरोज खान (कार्यकारी जिला अध्यक्ष), सहनिर्वाचन अधिकारी नरेश सिसोदिया (जिला कोषाध्यक्ष) और पर्यवेक्षक सोहन लाल गुप्ता (प्रदेश अतिरिक्त महामंत्री) के नेतृत्व में निर्वाचन प्रक्रिया पूरी कराई गई।

निर्वाचन में संरक्षक पद पर मोहम्मद अकरम, सभा अध्यक्ष पद पर चेतराम मीणा प्रधानाचार्य, अध्यक्ष पद पर शिवम शर्मा, कार्यकारी अध्यक्ष पद पर पंकज छिपी, माध्यमिक शिक्षा उपाध्यक्ष पद पर यश जैन, मंत्री पद पर राजेश प्रजापत, कोषाध्यक्ष पद पर पवन शर्मा, ऑडिटर पद पर मनोज बिंदल और प्रवक्ता पद पर मोहित अग्रवाल निर्विरोध निर्वाचित हुए।

चुनाव प्रक्रिया के दौरान शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं और मांगों पर भी चर्चा हुई। शिक्षकों ने विद्यालयों में गैस फैकल्टी की बजाय संविदा पर शिक्षक लगाए जाने की मांग की। इसके साथ ही सेवानिवृत्त कर्मचारियों के एसआई और जीपीएफ का भुगतान समय पर किए जाने की मांग रखी गई।

शिक्षकों ने तृतीय श्रेणी शिक्षकों के लिए स्थानांतरण नीति लागू कर स्थानांतरण किए जाने तथा तृतीय श्रेणी शिक्षकों की डीपीसी अति शीघ्र कराने की मांग भी की। शिक्षकों के अनुसार अधिकांश विद्यालयों में वरिष्ठ अध्यापक के पद रिक्त हैं, जिससे डीपीसी की आवश्यकता और अधिक महत्वपूर्ण हो जाती है।

इस अवसर पर श्रीजेश गुर्जर, नरेंद्र गुप्ता, शेर मोहम्मद सहित शिक्षक उपस्थित रहे। निर्विरोध निर्वाचन के साथ उप शाखा वजीरपुर की नई कार्यकारिणी का गठन हुआ और शिक्षक समस्याओं से जुड़ी मांगों को भी प्रमुखता से रखा गया।

Madan Mohan Garg(Gangapur City)

Madan Mohan Garg(Gangapur City)

नाम: मदन मोहन गर्ग

वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (दैनिक प्रातःकाल, गंगापुर सिटी)

कार्यक्षेत्र: गंगापुर सिटी विधानसभा क्षेत्र सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला

बीट: प्रशासनिक समाचार, सामाजिक कार्यक्रम, जनसमस्याएं एवं सभी क्षेत्र

परिचय 

मदन मोहन गर्ग राजस्थान के गंगापुर सिटी क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'दैनिक प्रातःकाल' में गंगापुर सिटी के ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। उनका मुख्य कार्यक्षेत्र गंगापुर सिटी विधानसभा सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला है। वह स्थानीय जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सरकारी योजनाओं और सामाजिक कार्यक्रमों सहित सभी क्षेत्रों की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव

मदन मोहन गर्ग को क्षेत्रीय पत्रकारिता का लंबा अनुभव है। वह साल 2015 से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' समाचार पत्र से जुड़े हुए हैं और क्षेत्र में समाचार संकलन व ब्यूरो संचालन का कार्य संभाल रहे हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

वह उच्च शिक्षित हैं और उनकी शैक्षणिक योग्यता इस प्रकार है:

  • बी.ए. (B.A.) और बी.एड. (B.Ed.)
  • एम.ए. (M.A.) और एम.एड. (M.Ed. - मास्टर ऑफ एजुकेशन)

Next Story